Connect with us

STORY

Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने बढ़ाया देश का मान, Global Rich List में मारी एंट्री

Published

on

ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। Nykaa के IPO की कामयाबी के दम पर नायर ने अब Hurun Global Rich List 2022 में इंट्री ले ली है। इस सूची में नायर को भारत की सबसे सफल सेल्फ-मेड महिला का स्थान मिला है। उन्होंने 7.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ Biocon की किरण मजूमदार-शॉ को पीछे छोड़ दिया है। फाल्गुनी और उनके पति संजय नायर 2022 के Hurun Global Rich List में Top 10 New Entrants में शामिल हैं। Hurun ने कहा है कि नायर की इंट्री Nykaa के IPO की सफलता के कारण संभव हो सकता है।

कंपनी का आईपीओ 82 प्रतिशत से अधिक प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था। हालांकि लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। अरबपतियो की लिस्ट में दुनियाभर में भारत तीसरे स्थान पर आता है। वर्तमान में भारत में 215 अरबपति हैं। यह संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले 38 अधिक है।

हेल्थकेयर में 46, कंज्यूमर गुड्स में 29 और केमिकल सेक्टर्स में 23 अरबपति हैं। कुल 180 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में इजाफा देखने को मिला। वहीं 23 अरबपतियों की संपत्ति घटी है। 11 लोग अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए जबकि 12 भारतीय अरबपतियों के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 

Hurun Global Rich List 2022 में मुकेश अंबानी की संपत्ति 103 अरब डॉलर आंकी गई है और भारत के वह सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दुनियाभर के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 24 नए चेहरे शामिल हुए हैं। इनमें भारत के सीरम इंस्टीच्युट के साइरस पूनावाला भी शामिल हैं।2012 में नायर द्वारा Nykaa की स्थापना की गई थी। यह कंपनी 4,000 ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स ऑफर करती है।

कंपनी अपनी वेबसाइट, ऐप और स्टोर्स के जरिए अपने प्रोडक्ट्स सेल करती है। IIM अहमदाबाद से पढ़ाई करने वाली नायर ने कंसल्टिंग इंडस्ट्री के साथ अपना करियर शुरु की थी। इसके बाद उन्होंने 18 वर्षो तक कोटक महिंद्रा बैंक में काम किया। वह कोटक महिंद्रा इंवेस्टमेंट बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर और कोटक सिक्योरिटीज की डायरेक्टर रह चुकी हैं।

Trending