Connect with us

BIHAR

Bihar Mausam : पटना सहित बिहार के कई जिलों में रहेगी तेज गर्मी, इन जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना

Published

on

Bihar Mausam

राज्य में पुरवा व पछुआ का प्रवाह अभी जारी है। इस वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ हिस्सों में लू जैसी स्थिति बनी है। बिहार मौसम (Bihar Mausam) विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, मंगलवार के दिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व जिलों के अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश, जबकि प्रदेश के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के औरंगाबाद, कैमूर रोहतास एवं गया, बक्सर, पटना, शेखपुरा, नालंदा में दो दिनों तक लू की स्थिति रहने की सम्भावना हैं।

बता दें कि दक्षिण मध्य भाग में पछुआ पवन की रफ्तार 10-15 किमी प्रतिघंटा है। वहीं, 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के तापमान में सामान्य से 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के उत्तर पूर्व जिलों के पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, अररिया आदि स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 16 अप्रैल को बारिश होने का पूर्वानुमान है।

आपको बता दूं कि 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान डेहरी रहा। वहीं राजधानी पटना की बात करें तो वहां का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि छपरा व अगवानपुर का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Bihar Mausam से जुड़ी जानकारी

अप्रैल महीनें में बीते 11 दिनों में 5 अप्रैल को पटना Bihar Mausam का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 11 दिनों में अप्रैल  का पटना का तापमान 

Trending