Connect with us

BIHAR

सोन नदी पर 200 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, बिहार-झारखंड राज्यों को मिलेगा तोहफा, टेंडर हुआ जारी

Published

on

बिहार और झारखंड राज्य के विकास को एक नयी गति मिलने की खुशखबरी है। बिहार राज्य सरकार द्वारा सोन नदी पर कुल 200 करोड़ राशि के खर्च से पुल बनाने की सूचना दी गई है। 2 वर्ष के भीतर ही पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। पुल के बनने से बिहार और झारखंड राज्य के लोगों का यातायात बहुत ही सरल हो जाएगा। इन दोनों राज्यों के जनता द्वारा इसका लंबे समय से प्रतीक्षा किया जा रहा था।

इधर खबरों की माने तो रोहतास के नौहट्टा से गढ़वा के श्रीनगर को एक दूसरे से जोड़ने हेतु सोन नदी के ऊपर पुल का निर्माण बिहार राज्य सरकार द्वारा करायी जाएगी। तो वही बिहार राज्य पुल निगम ने टेंडर भी निकाल दिया है। बिहार और झारखंड राज्य को जोड़ने हेतु श्रीनगर के पंडुका पुल निर्माण को इसी वर्ष के शुरु में ही केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। पुल के बनाए जाने से बिहार राज्य से गढ़वा और गढ़वा से बिहार राज्य का यातायात बहुत ही आसान हो जाएगा। 200 करोड़ राशि के खर्च से बनने वाले पुल बिहार राज्य के रोहतास के नौहट्टा से गढ़वा के कांडी के मध्य बनेगा।

साथ ही आपको पता हो कि डेहरी ऑन सोन के पश्चात सोन नदी पर अबतक लगभग 100 KM तक कोई भी पुल नहीं है। जिसके कारण जनता को गाड़ियों को उसपार कराने हेतु डेहरी जाना पड़ता है। एक बड़ी संख्या में जनता न चाहते हुए भी जोखिम भरे रास्ते को तय करने को मजबूर रहते हैं। इस पुल निर्माण हेतु वर्ष 2010 से ही कवायद शुरू थी जिसे अब हरी झंडी मिल गई है। 2 वर्ष के अंदर पुल निर्माण की बात कही गई है। जिसके बनने की खबर से स्थानीय जनता में काफ़ी हर्ष का माहौल हैं।

Trending