Connect with us

CAREER

सिर्फ महिलाएं तैयार करेंगी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 10 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Published

on

पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को OLA कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच कर भारतीय बाजार में सनसनी मचा दी थी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री आज सुबह 8 बजे से ही शुरू हो चुकी है। उन लोगों को पहले स्कूटर मिलेगा, जिन्होंने 499 रुपए में इसकी प्री बुकिंग की है।

कंपनी भविष्य में इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के लिए फैक्ट्री खोलने की तैयारी कर रही है। जिसमें सिर्फ महिलाएं काम करेगी, 10 हजार से भी ज्यादा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। स्कूटर के दो वेरिएंट Ola S1 और Ola S1pro को महिलाएं ही फैक्ट्री में तैयार करेंगी। Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर देश की राजधानी दिल्ली में 99,999 रुपए में उपलब्ध है।

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की पुष्टि की है, कि Ola भविष्य में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “यह बताते हुए काफी गर्व हो रहा है, कि Ola भविष्य में 10 हजार से भी ज्यादा महिलाओं को रोजगार मुहैया कराएगी। यह विश्व की सबसे बड़ी महिलाओं द्वारा संचालित करने वाली फैक्ट्री होगी।

बता दें कि Ola कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री ऑनलाइन कर रही है, लोन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही किया जा रहा है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में है। S1 की शोरूम प्राइस 99,999 रुपए है, जबकि S1 प्रो की शोरूम प्राइस 1,29,999 है। दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्य में रहने वाले ग्राहकों को इस पर भारी छूट मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से सब्सिडी में छूट के वजह से 20 हजार तक की भारी बचत होगी।

Trending