Connect with us

BIHAR

वाल्मीकिनगर में CM नीतीश कुमार ने किया नौका विहार का उद्घाटन, कहा पर्यटकों को देगा अद्भुत आनंद

Published

on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को त्रिवेणी नहर में नौका विहार का उद्घाटन किया। नहर में यह नौका विहार वाल्मीकिनगर में पर्यटन को एक नया आयाम देगा। सन 1960 से 1.6 किलोमीटर लंबी यह नहर मृत पड़ी थी। जिसमे से 100 टन से भी अधिक कचरा निकालकर इसकी सफाई कर इस नहर में नौका विहार शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां नौका विहार पर्यटकों को आलौकिक आनंद देगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर सुविधाएं भी बढ़ाने के निर्देश दिए। CM ने लगभग एक आधा किमी तक नौका विहार का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री नौका विहार के दौरान DM कुंदन कुमार से पूछा कि नहर का उद्गम स्थल कहां है तथा यह कहां पर विलीन होती है। DM ने बताया की गंडक की धारा से निकलकर आगे जाकर खत्म होती है। इस पर CM ने दोनों प्वाइंट दिखाने को कहा। मुख्यमंत्री नहर में पानी की उपलब्धता निरन्तर बनाए रखने के लिए वाल्मीकि बराज से पानी लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिए। साथ हीं उन्होंने नहर में नावों की संख्या में भी वृद्धि करने की बात कही। हालांकि अभी आधा दर्जन नाव नहर में चलाई जा रही हैं। नहर में फिशिंग की भी व्यवस्था की गई है। जिसमे रोहू सहित 3-4 तरह की मछलियां छोड़ी गई हैं।

CM नीतीश कुमार ने यह भी पूछा कि नहर की सफाई और कराई जा सकती है क्या, इस पर डीएम ने जवाब में कहा कि और सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। मुख्यमंत्री के साथ जलसंसाधन मत्री संजय झा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, डीएम कुंदन कुमार व बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इससे पूर्व, उद्घाटन पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री नंदकिशोर चौधरी ने नीतीश कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।  

Trending