Connect with us

STORY

रेस्टोरेंट में 14 हजार का खाना खाया और 7 लाख का टिप दे गया, आखिर कौन है ये शख्स

Published

on

हम किसी रेस्टोरेंट में खाना खाते है अगर खाना अच्छा हो तो खुशी से 100-200 रुपये टिप में दे देंगे। लेकिन हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले है। जिसने एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद लाखो रूपये की टिप दे दी। जिसके बाद से वह शख्स दुनिया भर में चर्चा का विषय बना है। दरअसल ये घटना अमेरिका के फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट की है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जहां पर एक व्यक्ति ने होटल के कई कर्मचारियों को लाखों का टिप दिया है। जिसके बाद होटल के कर्मचारियों की आँखे खुशी से नम हो गयी।

कुछ समय पहले भी एक शख्स ने रेस्टोरेंट के वेटर को करीब 7 लाख रुपए का टिप दिया था, जिसकी खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर चर्चा भी खूब हो रही है। द वाहू सीफूड ग्रिल नामक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद शख्स ने करीब 7 लाख 42 हजार रुपए का टिप वहां के सभी कर्मचारियों को दिया है। आपको बता दें कि होटल में खाना खाने आए इस शख्स को वहां के कर्मचारियों की सर्विस काफी अच्छी लगी। जिससे वह खुश हुआ और रेस्टोरेंट के सभी स्टाफ की तारीफ करते हुए करीब 10,000 डॉलर का टिप दे दिया। Gainesville में स्थित रेस्टोरेंट ‘द वाहू सीफूड ग्रिल’ ने इस घटना को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने इस पोस्ट के माध्यम से बताया–रेस्टोरेंट में एक कस्टमर आया। अंदर आने के बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारियों से बात करने की इच्छा जताई।

आगे उसने बताते हुए कहा – उसके बाद सभी कर्मचारी डाइनिंग एरिया के पास इकट्ठा हो गए। शख्स ने सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत की तारीफ की और उनकी सर्विस के लिए धन्यवाद किया। वर्करों से बात करने के बाद शख्स ने बताया कि वो उनकी सर्विस से काफी खुश हुआ है और रेस्टोरेंट के सभी 10 स्टाफ मेंबर्स को एक-एक हजार डॉलर्स टिप में देगा। उसके बाद उस व्यक्ति ने सभी स्टाफ को 10,000 डॉलर्स का टिप दिया, जो भारतीय रुपयों में करीब 7 लाख 42 हजार रुपए हैं। अपने एक पोस्ट में होटल के मालिक शॉन शेफर्ड ने लिखा – इसे देख हम लोग काफी हैरान थे। उस दौरान कस्टमर के ऐसा व्यवहार देखकर मैं काफी भावुक हो गया। मैं उसकी इस उदारता से काफी खुश हूं।

Trending