Connect with us

BIHAR

महज 21 वर्ष की उम्र में बिहार की सबसे कम उम्र की मुखिया बनी अनुष्का

Published

on

बिहार के शिवहर जिले की रहने वाली अनुष्का कुमारी ने अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया है। हरियाणा और कर्नाटक से पढ़ाई कर लौटी अनुष्का ने पहली बार महज 21 साल के उम्र में ही इस बार पंचायत चुनाव लड़ी और मुखिया बनी।

बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव के सातवें चरण की मतगणना सुबह 8 बजे से हो रही है। शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत से 21 साल की अनुष्का कुमारी ने मुखिया पद पर अपनी जीत कायम की है। अनुष्का शिवहर प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी हैं। अनुष्का हरियाणा से दसवीं और कर्नाटक से ग्रेजुएशन करने के बाद अपने गाँव लौटी थी। इस बार उन्होंने पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। और पहले ही प्रयास में अनुष्का ने अपनी जीत दर्ज कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनने की उपलब्धि हासिल की है।

उधर, भभुआ में भगवानपुर प्रखंड की एकमात्र जिला परिषद सदस्य सीट पर मजदूर उजारन उर्फ मल्लू मुसहर की पत्नी मोकरम की निवासी समदेइया देवी ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने 15715 मत हासिल कर विद्यावती देवी को 11052 मतों से हराया है। विद्यावती को मात्र 4663 मत ही प्राप्त हुए हैं। विद्यावती रामविलास पासवान की पत्नी है जो वर्ष 2001 में जिला परिषद सदस्य पद पर जीत हासिल की थी।

Trending