Connect with us

NATIONAL

भारतमाला परियोजना के तहत झारखंड में बनेगा तीन एक्सप्रेस-वे, इन जिलों की बदलेगी किस्मत

Published

on

झारखंड के सड़कों की स्थिति सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो चुकी है। भारतमाला परियोजना के तहत झारखंड में दो एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। पहला एक्सप्रेसवे उड़ीसा के संबलपुर से रांची तक जबकि दूसरा एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़ के रायपुर से गुमला-रांची होते हुए धनबाद तक बनेगा। तीसरा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे जो बिहार से झारखंड में दाखिल होते हुए पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक जाएगा। तीनों एक्सप्रेस-वे के बनाए जाने से धनबाद, बोकारो, रांची, गुमला, दुमका, खूंटी जैसे जिलों को लाभ मिलेगा वहीं विकास की रफ्तार भी तेज होगी।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के कनेक्टिविटी को नया आयाम देने के लिए यह सारी सड़कों को ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया जाएगा। फोर लेन सड़कों का निर्माण होगा जो खेतों से होकर गुजरेगी। संबलपुर से रांची तक की ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 146.2 किलोमीटर है। यह सड़क ओड़िशा के लिट्टीबेड़ा से झारखंड के खूंटी जिला होते हुए रांची के आउटर रिंग रोड में आकर मिलेगी। सड़के घुमावदार ना हो इसके लिए खेतों से होते हुए सड़क बनाने की योजना है। सड़क को फोर और सिक्स लेन में बनाने की तैयारी है।

ओडिशा के संबलपुर से रांची तक बनने वाले एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 146.2 किलोमीटर होगी। ओरमांझी से गोला होते हुए बोकारो तक बनने वाला एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 700 किलोमीटर के रेंज में होगी। तीसरा एक्सप्रेसवे बिहार के रक्सौल होते हुए झारखंड में प्रवेश करते हुए पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक जाएगा। बता दें कि भारत सरकार पूरे देश में ढांचागत बदलाव के लिए भारतमाला परियोजना के तहत सड़कों का जाल बिछा रही है, इसी के तहत झारखंड में इन एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है।

Trending