Connect with us

BIHAR

बिहार IT हब के रूप में होगा स्थापित, कन्वर्जेंस इंडिया एक्सपो में दिखेगी बिहार की झलक

Published

on

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 23-25 मार्च 2022 तक इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) और एग्जिबिशन इंडिया ग्रुप द्वारा 29वें कन्वर्जेंस इंडिया एक्सपो का आयोजन किया जाएगा, इसमें सूचना प्रोधौग‍िकी विभाग, बिहार साझेदार राज्य के रूप में भाग ले रहा है।

ब‍िहार राज्य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा से ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन की बात की है और उसके लिए उच्च लक्ष्य तय किए हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं विभागीय मंत्री जिबेश कुमार की अध्यक्षता में ई-गवर्नेंस के उद्देश्यों को प्राप्त करने एवं राज्य को भारत के पूर्ववर्ती राज्यों में अग्रणी IT हब में रूप में तब्दील करने के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं।

विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल (IAS) की राज्य के इस डिजिटल परिवर्तन में विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल (IAS) की अहम भूमिका है। बिहार सरकार के सूचना प्रावैधिकी मंत्री जिबेश कुमार ने कहा कि बिहार, भारत के ‘डिजिटल इंडिया’ के सपने को साकार करने को लेकर तथा उसके उद्देश्यों के अनुरूप अपनी क्षमताओं का भी निरन्तर विकास कर रहा है। हालांकि सरकार द्वारा किये गए यह प्रयास बिहार राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रोजगार सृजन के कई अवसर प्रदान करेगा। अतः इससे युवाओं को काफी फायदा होगा।

वहीं डीआईटी द्वारा कन्वर्जेंस इंडिया एक्सपो में एक आईटी आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जो की क्यूआर कोड, डिजिटल कियोस्क जैसी एडवांस तकनीक से यह लैस होगा। दरसल इस आयोजन में हिस्सा लेने का मुख्य उद्देश्‍य है, ई-गवर्नेंस और सुशासन से संबंधित उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना। इसके साथ ही निवेशकों को बिहार के आईटी क्षेत्र में निवेश करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

Trending