Connect with us

BIHAR

बिहार सरकार की अच्छी पहल, सड़के हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जायेगी 5 हजार की राशि

Published

on

बिहार सरकार की योजना को केंद्र सरकार ने अपना लिया है। अब बिहार में कोई शख्स गंभीर रूप से सड़क हादसे के शिकार व्यक्ति की मदद करता है तो सरकार उसे 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शुरुआती राशि भेज दी है। साल भर में अच्छे लोगों को चुनकर सम्मानित करते हुए सरकार एक लाख रुपए की राशि देगी।

केंद्रीय परिवहन सचिव गिरधर अरमने ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 5 हजार रुपए की राशि देगी। इस सराहनीय काम के लिए सरकार सर्टिफिकेट भी देगी। प्रोत्साहन राशि का भुगतान डीएम की तरफ से होगा जबकि रकम की राशि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय देगी। 15 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2026 तक यह योजना लागू रहेगी।

अगर सड़क दुर्घटना में पीड़ित की संख्या एक से ज्यादा हो तो तब भी पांच हजार रूपए की राशि ही मिलेगी। अगर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की संख्या एक से ज्यादा है और मदद करने वाला भी एक से ज्यादा है, तो सभी को पांच-पांच हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। दिल्ली सरकार ने इस तरह की योजना की शुरूआत काफी पहले कर चुकी है। मदद करने वाला व्यक्ति अस्पताल पहुंचाता है या पुलिस को सूचना देता है तो उन्हें पुलिस स्टेशन का चक्कर नहीं लगाना होगा।

Trending