Connect with us

BIHAR

बिहार राज्य में होगा 480 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण के अलावा गंगा नदी पर 18 पुलों का निर्माण

Published

on

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी पर निर्माण हुए रेल सह सड़क पुल के पहुंच पथ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मुंगेर का बेगूसराय- खगड़िया से सीधा संपर्क हो गया। शिलान्यास के 20 वर्षो के बाद सड़क पुल पर गाड़ियां दौड़ी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश मे सबसे अधिक आबादी घनत्व बिहार की है। केंद्र सरकार से आग्रह है कि बिहार पर विशेष ध्यान दे। बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा।

मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक बनेगा, जिसमें बिहार में 480 किमी एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इसके लिए DPR तैयार हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि बिहार में जो भी संभावित नक्शा है वह भेज दें, उसे मंजूरी मिलेगी। उद्घाटन समारोह में CM ने कहा, 20 वर्ष पूर्व इस पुल के शिलान्यास के वक्त मैंने मुंगेरवासियों से अनुरोध किया था कि अपने घरों में खुशी के दीये जलायें। इसलिये 20 वर्ष बाद आज फिर कहूंगा कि मुंगेरवासी अपने घरों में दिवाली मनाएं।

प्रतीकात्मक चित्र

सीएम ने नितिन गड़करी को धन्यवाद किया साथ मे यह भी कहा कि इस पुल निर्माण में कई कठिनाइयां सामने आयीं। खासकर लोगों को विस्थापित होने का। इसलिये कैबिनेट से मंजूर कर 5800 करोड़ का पैकेज दिया ताकि, दूसरी जगह घर बनाकर रह सकें। निर्माण में मुंगेर के लोगों के सहयोग के लिये सीएम ने धन्यवाद दिया। कहा, वर्ष 2005 से NDA की सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर इतना काम हुआ कि बिहार के किसी भी कोने से 5-6 घंटे में पटना पहुंचा जा सकता है। घोरघट पुल और सड़क पुल का उद्घाटन खुशी का पल है। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जिस कार्य का शुभारंभ वर्ष 2002 में हुआ था, आज उसे पूरा करते हुए काफी खुशी हो रही है। कार्य देर हुआ लेकिन दुरुस्त हुआ है। राज्य में यह तीसरा सबसे बड़ा रेल-सह-सड़क पुल है। बिहार में गंगा नदी पर 18 पुलों का निर्माण हो रहा हैं। पटना में महात्मा गांधी सेतु पर काम हो रहा है। हालांकि इससे उत्तर प्रदेश, झारखंड सहित अन्य राज्यों के लोगों को काफी फायदा होगा।

Trending