Connect with us

BIHAR

गूगल से मिला संप्रीति यादव को 1.10 करोड़ का सलाना पैकेज, बिहार की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

Published

on

कहा जाता है कि अगर किसी मे हुनर है तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता इसे संप्रीति यादव ने सच कर दिखाया है दरसल संप्रीति यादव बिहार की रहने वाली है। दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बी. टेक करने वाली संप्रीति यादव को 4 कंपनियों से नौकरी का ऑफर मिला था। लेकिन, संप्रिति ने सबसे अच्छा और सबसे बड़े पैकेज ऑफर करने वाली दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज कंपनी गूगल की नौकरी स्वीकार की। गूगल में 9 राउंड तक चले लंबे इंटरव्यू में संप्रीति ने सभी सवालों के सही जवाब दिए। जिसके बाद गूगल ने संप्रिती यादव को 1.10 करोड़ का सालाना पैकेज का ऑफर किया।

संप्रीति 14 फरवरी से गूगल में काम करना शुरू करेंगी। आपको बता दें कि, इससे पहले संप्रीति को माइक्रोसॉफ्ट ने भी नौकरी का ऑफर दिया था। संप्रीति ने सलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, गूगल की टीम की तरफ से ऑनलाइन 9 राउंड का इंटरव्यू लिया गया। इंटरव्यू के लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी। सभी राउंड में मेरे जवाब से गूगल के अधिकारी संतुष्ट हो गए। जिसके बाद मुझे यह नौकरी ऑफर की गई।

संप्रीति यादव अपनी सफलता का जिक्र करते हुए कहती है कि, अगर आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो पहले अपना लक्ष्य तय करें और फिर उसके अनुसार तैयारी करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आपको बता दें कि संप्रीति यादव बिहार की राजधानी पटना में नेहरू नगर की रहने वाली हैं। उनके पिता रमाशंकर यादव बैंक अधिकारी हैं। संप्रीति ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का नाम भी रोशन किया है।

Trending