Connect with us

BIHAR

बिहार-यूपी को जोड़ने वाली है मुख्य सड़क, मदनपुर-पनियहवा रोड का निर्माण कार्य शीघ्र ही होगा संपन्न

Published

on

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को सीमावर्ती यूपी के खड्डा विधानसभा हो रहे विधानसभा चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान मदनपुर-पनियहवा रोड का निर्माण कार्य शीघ्र ही संपन्न कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य की सभी सड़के लगभग बनकर तैयार हो गई है।

आगे उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का निर्माण अभी बाकी है उसका भी निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा दिया जाएगा। हालांकि मदनपुर रोड का निर्माण कार्य अधूरा होने की जानकारी नही थी मीडिया द्वारा यह जानकारी मिली है अतः विभाग के अधिकारियों से बात कर इसका भी निर्माण जल्द ही पूर्ण करा दिया जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

दोपहर के बाद यूपी के खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बेलवनिया चौराहे पर जनसंपर्क करने हेतु पहुंचे कैबिनेट मंत्री सम्राट चौधरी ने वहां के स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एवं बिहार राज्य की नीतीश सरकार केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर निरन्तर विकास करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा की दोनों राज्यों की सीमा सटी हुई है। और इन दोनों ही राज्य में एनडीए सरकार है और आगे भी बरकरार रहेगी। हालांकि केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग से इन दोनों राज्य का विकास हो रहा है।

बिहार एवं यूपी सरकार मिलकर एक अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश में अभी तक भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई सीटें जीत चुकी है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन सरकार बनाने जा रही है,आज चौथे चरण के चुनाव में सपा के मुखिया अखिलेश यादव अपनी करहल सीट को बुरी तरह से हार रहे है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलामहामंत्री संतोष तिवारी, चंद्रशेखर कुशवाहा, प्रयाग प्रसाद कुशवाहा, जयकिशुन कुशवाहा, राजेंद्र मणि तिवारी, सुभाष जायसवाल, शंभू चौहान, मुन्ना कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Trending