Connect with us

BIHAR

बिहार में बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का नए सिरे से होगा निर्माण जिसके लिए 936 करोड़ होंगे खर्च

Published

on

निर्माण एजेंसी के फेर में अटके हुए बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य अब नए सिरे से होगा। दरसल राज्य कैबिनेट ने सोमवार को नया जीवन प्रदान करते हुए निर्माण करने को लेकर 2875.20 करोड़ के नए इस्टीमेट को अपनी स्वीकृति दी है। वहीं पटना के शेरपुर से सारण के दिघवारा के बीच गंगा नदी पर निर्माण होने वाले 6 लेन पुल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को 316.71 करोड़ रुपए खर्च किए जाने को कैबिनेट की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी। शेरपुर-दिघवारा पुल का निर्माण NHAI कराएगी।

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण फोर लेन में किया जाना है। पीपीपी मोड पर इस पुल का निर्माण कसरी हो रहा था लेकिन बीच में ही निर्माण एजेंसी ने अर्थाभाव में काम के रोक दिया। और बैैंकों ने भी एजेंसी को पैसा देना बंद कर दिया। इस परियोजना के लिए पुनरीक्षित इस्टीमेट 2875.20 करोड़ रुपए के अनुमानित व्यय को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी। परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने के लिए वन टाइम फंड इनफ्यूजन के तहत 936 करोड़ रुपए खर्च होगे। राज्य कैबिनेट ने पथ निर्माण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृत किया।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 5.51 किमी लंबे इस पुल के साथ 45.40 किमी लंबे पहुंच पथ का भी निर्माण किया जाना है। अभी तक इस परियोजना पर 750 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके हैं। मार्च 2020 में ही इसका निर्माण पूरा हो जाना था लेकिन धीमी गति के कारण संबंधित कंपनी को टर्मिनेशन नोटिस दे दिया गया। उच्च न्यायालय के आदेश पर इस परियोजना को पुनर्जीवित करते हुए निर्माण एजेंंसी को शेष काम को पूरा करना है।  

Trending