Connect with us

BIHAR

बिहार में 4 नेशनल हाइवे का निर्माण दिसम्बर में पूरा होने की उम्मीद, अब पटना आना-जाना होगा आसान

Published

on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहते हैं कि बिहार के किसी भी कोने में लोग अपनी सवारी के माध्यम से महज 4 से 5 घंटे में ही पटना पहुंच पाएं। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर कवायद की जा रही है। उम्मीद है कि CM नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा होने 2वाला है। दरअसल दिसंबर तक बिहार में 4 राष्ट्रीय उच्च पथों का निर्माण पूरा हो जाएगा। ये 4 नेशनल हाइवे में पटना-बख्तियारपुर, छपरा-गोपालगंज, फारबिसगंज से आईसीटी जोगबनी सहित किशनगंज शहर में फ्लाइओवर है। इन सभी सड़कों पर आवागमन शुरू होने से मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट, काफी हद तक साकार होता दिख रहा है। मिले सूत्रों के अनुसार पटना-बख्तियारपुर NH-30 के निर्माण के लिए करीब 50 किमी लंबाई के लिए लगभग 1172 करोड़ की योजना थी। इसका निर्माण 26 सितंबर 2011 से शुरू हुआ था और इसे 24 मार्च 2014 तक पूरा होना था, लेकिन इसकी समय सीमा 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी गई है। लेकिन इस बार इसका निर्माण समय से पुरा होने की संभावना है।

छपरा-गोपालगंज NH-531 की 94 किलोमीटर की लंबी सड़क के निर्माण के 642 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. इसे 7 दिसंबर 2015 से शुरू किया गया था और इस से 6 दिसंबर 2017 तक पूरे होना था, लेकिन इसकी समय सीमा बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2021 तक की गई है। इस साल तक इसकी भी पूरी तरह से काम समाप्त होने की संभावना है। फारबिसगंज से आइसीपी, जोगबनी NH का काम भी चल रहा है। लगभग 247 करोड़ की लागत से 18 अप्रैल 2016 से फारबिसगंज से आइसीपी, जोगबनी एनएच 57 ए पेव्ड सोल्डर के साथ दो लेन का निर्माण किया जाना है। इसे पूर्ण करने की समय सीमा 17 अप्रैल 2018 थी। लेकिन बाद में इसकी समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दी गई थी। अब यह काम समय पर पूरा होने की संभावना है।

इसके अलावा किशनगंज में बन रहे फ्लाइओवर के समानांतर नये फ्लाइओवर का निर्माण होना है। 3.18 किमी लंबी 129 करोड़ रुपये की लागत से 30 जून, 2018 से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसे पूरा करने की अवधि 28 जून, 2020 तक थी। बाद में इसे भी बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2021 किया गया था। जो अब समय पर पूरा होने की संभावना है। इन चारो राष्ट्रीय उच्चपथों के निर्माण का कार्य पूरा हो जाने से पटना, से पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सारण, गोपालगंज जैसे जिलों के लोग पटना मात्र 4 घंटे में पहुंच पाएंगे। इन सड़कों से बिहार के सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, छपरा, सीवान, गोपालगंज, और चंपारण क्षेत्र को अधिक लाभ होगा।

Trending