Connect with us

BIHAR

बिहार में स्थित राजगीर जू सफारी सैलानियों के लिए खोल दिया गया है, जाने टिकट शुल्क और बुकिंग प्रक्रिया

Published

on

पर्यटकों का काफी लंबे समय का इंतजार अब खत्म हो चुका है। दरसल राजगीर में अन्य स्थलों पर घूमने के साथ-साथ लोग नेचर सफारी का भी आनंद ले सकेंगे। दरअसल, बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने नालंदा के राजगीर स्थित जू-सफारी का उद्घाटन किया, जिसके बाद से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इससे लोग काफी खुश हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश भर के लोग नेचर सफारी का आनंद ले सकेंगे। आप घर बैठ-बैठे नेचर सफारी के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। आपको केवल इस लिंक rajgirzoosafari.in पर क्लिक करना है, जिसके बाद टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर 250 रुपये की पेमेंट करके टिकट बुक कर सकेंगे।

Pic- CM Nitish Kumar

गौरतलब है कि 177 करोड़ की लागत से बने इस जू-सफारी के अंदर सुरक्षा के लिए वन विभाग के पुलिसकर्मी एवं जगह-जगह पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई चूक ना हो। नेचर सफारी के उद्घाटन के लिए पहुंचे नीतीश कुमार ने इस सम्बंध में कहा कि राजगीर में सभी धर्मों के विकास के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2009 में राजगीर में पूरे 7 दिन का समय बिताया था। जिसके बाद यहां एक-एक चीज पर काम किया गया। चाहे वह नेचर सफारी का काम हो, रोपवे का, पांडू पोखर या फिर घोड़ा कटोरा का काम हो।

हर जगह को पर्यटन के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जब नेचर सफारी के बारे में उन्होंने प्रधानमंत्री को जानकारी दी। उस समय उन्होंने कहा था कि वह जू सफारी का भी निर्माण करा रहे हैं, जिसके लिए शेरों की जतुरत है, इस बात पर पीएम मोदी ने हामी भरी, और इसके बाद गुजरात से शेर को लाया गया। अन्य राज्यों से भी और जानवरों लाने की बात की जा रही है। (इस आर्टिकल में चित्रों का प्रयोग प्रतीकात्मक रूप से किया गया है।)

Trending