Connect with us

BIHAR

बिहार में मिलने लगेंगे कंपोजिट गैस सिलेंडर, जाने इसकी खासियत और कीमत

Published

on

बिहार की राजधानी पटना में राजधानी पटना में कंपोजिट गैस सिलेंडर इस माह की 24 और 25 तारीख से मिलने लगेगा। इंडेन गैस सर्विसेज इस महीने की 24 तारीख को इन सिलेंडरों को कमर्शियल ही लांच करेगी। लॉन्च के शुरुआती दिनों में कंपोजिट गैस सिलेंडर चुनिंदा गैस एजेंसी के पास है उपलब्ध होगा। लॉन्च के दौरान पटना की मेयर सीता साहू भी मौजूद रहेंगी।

फिलहाल पटना में कंपोजिट गैस सिलेंडर 10 किलोग्राम और 5 किलोग्राम के वजन में उपलब्ध होगा। ग्राहकों को 10 किलोग्राम के लिए ₹692.50 और 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए ₹363 चुकाना होगा। वही सिक्योरिटी मनी के तौर पर 10 किलो सिलेंडर के लिए 3350 रुपए और 5 किलो सिलेंडर के लिए 2150 रुपए जमा करने होंगे। इंडेन गैस सर्विसेज की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर फिलहाल पटना के चुनिंदा गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध होंगा, संभावना जताई जा रही है के लांच के बाद धीरे-धीरे सभी गैस एजेंसियों के पास उपलब्ध हो पाएगा।

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पुराने गैस सिलेंडरों की तुलना में काफी हल्के होते हैं। इसमें दो मुख्य परते होती हैं एक ऊपरी परत जो मुख्य ढांचा के ऊपर होता है और दूसरी परत जिसके अंदर गैस भरा गया होता है दूसरी परत ट्रांसलूसेंट होती है। ट्रांसलूसेंट होने की वजह से लाइट के अगेंस्ट सिलेंडर को रखने पर यह पता चल पाता है कि इसमें कितना गैस बचा हुआ है। इन सिलेंडरों में पुराने सिलेंडरों की तरह जंग नहीं लगता इसलिए ये फर्स पर दाग नहीं भी छोड़ते।

Trending