Connect with us

BIHAR

बिहार में फिर से बढ़ी ठंड, पछुवा हवा ने बढ़ाई कनकनी, जाने कब मिलेगी ठंड से राहत

Published

on

प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी भाग के कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। राजस्थानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 21 डिग्री सेल्सियस हो गया है, वहीं गया में सामान्य से 2 डिग्री नीचे 21.3 डिग्री तापमान है। हालांकि कहे तो सम्पूर्ण राज्य में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक चल रहा है।

राजधानी पटना में सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि गया में सामान्य से 5 डिग्री अधिक, पूर्णिया में सामान्य से 3 डिग्री अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं रविवार से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। फिलहाल पछुआ हवा के प्रवाह कम होने से शीत लहर अभी कम हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ एवं प्रति चक्रवात खत्म हो चुके हैं। हालांकि दिन में रात्रि की अपेक्षा कुछ अधिक ठंडा महसूस हो रही है़ IMD के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहार में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है। अपवाद के में कुछ जगहों को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश का अधिकतम परा सामान्य से नीचे जा चुका है।

राज्य में पछुआ पवन का प्रवाह अभी जारी है।शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस सिवान के जीरादेई में दर्ज किया गया है। बिहार राज्य में मौसम साफ होते ही ठंड में बढ़ोतरी देखी गई है न्यूनतम तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ी है। दिन में भी के जगह धुंध की स्थिति बनी है। 21 जनवरी के बाद तापमान बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है जिसके बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

Trending