Connect with us

BIHAR

बिहार में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 4 जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग किया अलर्ट

Published

on

बिहार में मौसम फिर से अपना रुख बदलेगा है। हालांकि अभी प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा राजधानी पटना सहित राज्‍य के 30 जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 4 फरवरी को 4 जिलों में तेज बारिश की सम्भावना हैं। कटिहार, जमुई, बांका और मुंगेर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्‍य के अन्‍य जिलावासियों को भी 3 और 4 फरवरी को सावधान ही रहना चाहिए।

अलाकि प्रदेश में कोहरे का असर भी जारी रहेगा। बिहार के अधिकतर जिले अभी घने कोहरे की चपेट में हैं। न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान निरन्तर गिरावट देखी गई है। बिहार के अधिकतर शहरों में न्‍यूनतम पर 9 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया है। वही अररिया का न्‍यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले 15 दिनों से कड़ाके की ठंड है इसी बीच मंगलवार को सुबह घने कोहरे छाए रहे।

प्रतीकात्मक चित्र

हालांकि दिन के 10 बजे के बाद कोहरे में कमी तो आई लेकिन तेज ठंडी हवा के वहज से सर्दी और बढ़ गया। दोपहर में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप का दर्शन हुए, लेकिन ठंडी हवा के कारण धूप खिलने के बावजूद भी ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। गोपालगंज जिले के कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया के प्रक्षेत्र प्रबंधक रविकांत कुमार के मुताबिक, जिले का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री एवं न्यूनतम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वैसे देखा जाए तो सम्पूर्ण राज्‍य में जनवरी के दूसरे सप्ताह से ही ठंड का कहर जारी है। इस बीच दिन एवं रात का तापमान कम हुआ है। पिछले 8 दिनों तक रात का पारा 8 डिग्री के नीचे रहा इसके बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार देखने को मिला है। इस बीच गोपालगंज में रात का तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को घने कोहरे के कारण सुबह वाहनों के परिचालन पर असर पड़ा। लगभग एक बजे थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली। इस बीच हल्की ठंडी हवा का प्रकोप जारी रहा। ठंड के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे। लेकिन हल्की धूप खिलने के बाद लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिली। दिन के 3 बजे के बाद फिर से मौसम सर्द हो गया तथा हवा के प्रवाह की गति तेज होने के कारण ठंड का असर और बढ़ गया। 

Trending