Connect with us

BIHAR

बिहार में पछुआ हवा से बढ़ा ठंड,इन जिलों का तापमान 10℃ से नीचे पहुँचा, तापमान में और गिरावट की संभावना

Published

on

बिहार में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है। सोमवार को राज्‍य का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान पूसा समस्तीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में पछुआ पवन की गति में वृद्धि होने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही हैं। वहीं मौसमी प्रभाव के कारण 16 दिसंबर तक शहर का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। धुंध के कारण सबसे कम दृश्यता, गया में 500 मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रकोप जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिर्वतन नहीं होगा। सुबह के समय प्रदेश के 1 या 2 स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्शाया गया है। पटना में 24.1-9.4, गया में 23,7-8.1, मुजफ्फरपुर 21.8-11.9 भागलपुर में 24.0-11.8, पूर्णिया में 24.6-10.5, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। जिसमें फारबिसगंज में 2 डिग्री, नवादा में 1.1 डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, जमुई में 1.1 डिग्री, पटना में 0.6 डिग्री, गोपालगंज में 2.1 डिग्री एवं मुजफ्फरपुर में 1 डिग्री की गिरावट देखी गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पूसा 7 डिग्री, बांका में 9.6 डिग्री, पटना 9.4 डिग्री, सिवान में 9 डिग्री, गोपालगंज 7.8 डिग्री, सीतामढ़ी में 8 डिग्री, गया में 8.4 डिग्री, बेगूसराय में 9.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Trending