Connect with us

BIHAR

बिहार से उतर प्रदेश के बीच की दूरी हुई कम, पीपा पुल का होगा निर्माण, यात्रियों को बड़ा लाभ

Published

on

नैनीजोर में गंगा नदी पर बिहार-यूपी की लाइफलाइन पीपा पुल के निर्माण होने के बाद उस पर आवागमन भी शुरू हो चुका है। इस पुल के निर्माण से दोनों ही राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों की दूरी लगभग 40 से 50 किलोमीटर तक कम हो गई है। ब्रह्मपुर अंचल के दियारा क्षेत्र के नैनीजोर में पुल निर्माण निगम द्वारा प्रतिवर्ष गंगा नदी पर पीपा पुल बनाया जाता है। और बरसात शुरू होते ही 4 महीने के लिए यह पुल खोल दिया जाता है और 3 महीने में फिर से पीपा पुल का पुनर्निर्माण हो जाता है। पुल निर्माण निगम द्वारा नैनीजोर के बिहार घाट पर पीपा पुल के निर्माण के लिए 5 साल के लिए ठीका दिया गया है।

इस पुल के निर्माण हो जाने से बक्सर तथा समीपवर्ती भोजपुर जिले के दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों को यूपी के बलिया आने-जाने में आसानी हो जाएगी। शादी-विवाह, व्यापार, बाजार और शिक्षा आदि कार्यो के लिए भारी संख्या में लोग दोनों राज्यों के बीच आते-जाते हैं। 4 महीने बरसात के मौसम में पुल को खोल दिए जाने के बाद नौका से लोग आते-जाते हैं। इसलिए घाट पर पक्का पुल निर्माण करने की मांग किया जा रहा हैं।

नैनीजोर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान उस पार बलिया जिले में अपने खेतों में खेती करने के लिए जाते हैं। यहां के किसानों का लगभग 5 हजार एकड़ खेत उस पार है जो बलिया जिले के सीमा क्षेत्र में है। इसी पुल के सहारे किसान ट्रैक्टर या खाद बीज लेकर जाते हैं। अनाज और चारे को लाने का जरिया भी यही है। दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों की सुविधा के लिए बना यह पीपा पुल बालू तस्करी का भी सेफ जोन बन जाएगा है। 

Trending