Connect with us

BIHAR

बिहार में तेजी से बढ़ रहा ठंड, राज्य के इन 11 जिलों के लिए कोल्ड-डे को लेकर अलर्ट जारी

Published

on

बिहार में लगातार चल रही तेज हवाओं और तापमान में हो रही गिरावट ने कनकनी बढ़ा दी है। सभी जिलो में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले 24 घंटो में पछुआ हवा के चलने से कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

पटना के तापमान की बात करें तो यहां लगभग 7.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं गया का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग से मिले सूत्रों के अनुसार अगले 24 घंटो में 11 जिलो में शीतलहर और कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति रहने का अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।

बिहार में अगले 24 घंटो में गया, नवादा, औरंगाबाद, बक्सर, भभुआ, कैमूर में शीतलहर को लेकर अलर्ट किया गया है, वहीं पूर्णियां, किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटो में उतरी पछुआ हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी देखी गई है जिससे अगले दो दिनों में प्रदेश के सभी जिलो में हल्का कुहासा रह सकता है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा अधिकतम 22 से 23 डिग्री बना हुआ है। उत्तर बिहार के जिलो में ठंड का कहर जारी रहेगा।

बिहार में तेजी से ठंड बढ़ी है। जिन जिलों को शीतलहर और कोल्ड डे को लेकर अलर्ट किया गया है वहां के लोगो को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार घर से बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े पहने, कान और गले को ढक कर रखे ताकि शरीर गर्म रहे। सुबह और शाम कोहरे के प्रकोप रहने के कारण अगर गाड़ी चलाकर बाहर निकले तो हेड लाइट जरुर जलाएं ताकि दुर्घटना न हों। कोहरे के बीच ओवरटेक करने से बचें और कम स्पीड में गाड़ी चलायें।

Trending