Connect with us

BIHAR

बिहार में ठंड की वापसी, अभी और ठंड बढ़ने की है उम्मीद, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Published

on

पिछले वर्ष 2021 की तरह ही इस साल भी 2022 में मौसम ने मकर संक्रांति के बाद फिर से अपना रुख बदल ली है। राजधानी पटना में सोमवार यानि 17 जनवरी की सुबह राजधानी पटना में पिछले 3 दिन की तरह ही लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन कोहरे और बादलों का दर्शन हुआ। लगभग पूरे बिहार राज्य का यही हाल बना रहा।

बिहार के पश्चिमी हिस्से, दक्षिणी और मध्य इलाकों में रविवार के दिन ही कनकनी के साथ मौसम में बदलाव हो गया था। राज्य के 32 जिलों का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय के इलाकों में हुई बर्फबारी एवं उत्तर-पछुआ हवा के प्रवाह के कारण एक बार फिर से बिहार में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ा गई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी रात के तापमान में और गिरावट होगी। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की अधिकारी कामिनी कुमारी ने बताया कि राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गोपालगंज में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

काल्पनिक चित्र

सम्पूर्ण बिहार में सतह से 1.5 किमी तक पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। जिसके कारण राज्य में अगले 2 से 3 दिन में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और साथ ही बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा, इस दौरान आसमान साफ रहेगा। लेकिन अगले 2 से 3 दिन तक सुबह में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा या धुंध रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार राज्य में 19 जनवरी तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं अगले 2 से 3 दिन तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा एवं रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का पूर्वानुमान है। ऐसे में ये बात तो साफ है कि दिन के मुकाबले रात में ठंड अधिक सताएगी। वहीं 21 जनवरी के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।(इस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र काल्पनिक है।)

Trending