Connect with us

STORY

बिहार में जमीन ने उगला सोना, पुलिस बल तैनात, लोगों की उमड़ी भीड़।

Published

on

बिहार के बक्सर के एक खेत से सोना उगल रहा है। रविवार के दिन में किसान सब्जी बनाने के लिए खेत में जुताई कर रहा था तभी अचानक से जमीन से सोने के 3 सिक्के निकल गए। महिला कुछ समझ नहीं पाई। उसे थोड़ी भी उम्मीद नहीं थी कि ये सोना हो सकता है। कई लोग इसे केशवा महाराज से जोड़कर देख रहे हैं तो कोई राक्षस की कहानियां बता रहा है।

खबर बक्सर के गिरिधर बराव गांव का है। यहां खेत में खुदाई के कड़ी में सोने के तीन प्राचीन सिक्के मिले हैं। फिर खेत से सोना निकालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही खेत की घेराबंदी कर दी और सिक्कों को अपने गिरफ्त में कर लिया है। अब इस जगह की जांच पुरातत्व विभाग की टीम करेगी और उसके बाद मालूम चलेगा कि यहां और भी प्राचीन चीजें है या नहीं। पर फिलहाल यह गांव सोने के चलते लाइमलाइट में आ गया है।

सोने के सिक्के निकलने के बाद खेत के आसपास पुलिस बल को मुस्तैद कर दिया गया है। खुदाई करने से लोगों को मना किया गया है। पुरातत्व विभाग की टीम के पहुंचने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक सिपाही बताते हैं कि रविवार से ही हम लोग जमीन की देखरेख में मुस्तैद हैं। आगे पदाधिकारियों के गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं।

गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यहां केसवा नाम का राक्षस रहता था। ऐसे गढ़ से सटे लोगो को मां भवानी का मंदिर मिला था, जो टूटा फूटा हालात में था। उसे गांव वालों के मदद से ठीक किया गया। लोगों का मानना है कि पहले राक्षस ही भवानी की पूजा अर्चना करते थे जो गढ़ के निकट मां भवानी के मंदिर से राक्षस के यहां रहने के लिए कहता है। कई सालों तक केसठ में जमीदारों का राज रहा जो धोरे-धीरे यहां से शहरों की ओर रुख कर गए। प्राचीन समय में केसठ गांव का नाम रसीदपुर था। लोगों की मानें तो, सिक्के उसी समय के होंगे।

Trending