Connect with us

STORY

आर्मी ज्वाइन करने का ऐसा जुनून की काम के बाद घर जाने के लिए रोज 16 किमी की दौड़, प्रदीप के जज्बे को सलाम

Published

on

ग्रामीण माहौल में अमूमन ऐसा देखा जाता है कि बाल अवस्था के दिनों से ही मैट्रिक और इंटर पास करने वाले लड़के सड़क और बांध पर दौड़ते हुए नजर आते हैं, जब उनसे इसका कारण पूछा जाता है तो बस एक ही कारण होता है वह है भारतीय सेना में भर्ती होने का जज्बा और देश के प्रति सेवा-समर्पण भाव।

लेकिन जब आपकी नजर रात के 12:00 बजे सड़क पर दौड़ते हुए किसी बच्चे पर पड़ेगी तो आपके अंदर एक सवाल पैदा होगा कि इतनी देर रात को दौड़ने के पीछे का क्या मकसद हो सकता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शेयर करते हुए लिखा है कि इस बच्चे से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

वीडियो में दौड़ते नजर आने वाले लड़के का नाम प्रदीप मेहरा है। प्रदीप उत्तराखंड के अल्मोड़ा के हैं। प्रदीप अपने भाई के साथ फिलहाल नोएडा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां बीमार है और एक अस्पताल में एडमिट है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जब आधी रात को दौड़ने पीछे का कारण पूछा गया तो प्रदीप ने बताया कि वह भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और इसकी तैयारी के लिए उन्हें समय नहीं मिलता है जिसके चलते वह अपनी ऑफिस दौड़ते हुए जाते हैं।

प्रदीप मैकडोनाल्ड में काम करते हैं। सुबह के 8 बजे से उनकी शिफ्ट शुरू होती है और रात तक चलती है। उनके पास समय का अभाव रहता है जिस वजह से नोएडा सेक्टर 16 से बरौली तक तकरीबन 10 किलोमीटर दौड़ते हुए घर जाते हैं और उसके बाद खुद अपना खाना बनाते हैं।

विनोद कापड़ी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया। मैंने सोचा किसी परेशानी में होगा, लिफ़्ट देनी चाहिए। उन्होंने आगे लिखा कि बार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया। वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा।

चारों तरफ प्रदीप के हौसले की तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे फिल्म निदेशक विनोद कापड़ी ने अपने मोबाइल से कैप्चर किया था फिर किया था विडीयो को लोग जमकर शेयर करने लगे। लोग प्रदीप के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। बिहार खबर भी प्रदीप जैसे होनहार युवा के प्रयास को सलाम करता है और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

Trending