Connect with us

BIHAR

बिहार में इस बार मार्च में ही बढ़ी रिकॉड तोड़ गर्मी, पिछले 11 वर्षों का टूट रिकॉर्ड

Published

on

बीते 24 घंटो में प्रदेश का सबसे गर्म स्थान राजधानी पटना रहा। गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 39.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इस बार की गर्मी ने मार्च के अधिकतम तापमान बीते 11 वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मार्च 2011 का तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया था। और इससे पहले यदि मार्च 2010 की तापमान देखी जाए तो अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पर पहुंच गया था

प्रतीकात्मक चित्र

दरसल राज्य में पछुआ का परवाह हो रहा है जिस कारण ऐसा हो रहा है। वहीं अगर राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान की बात करें तो गुरुवार को 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में पछुआ हवा 6-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चल रही है। मौसम विभाग अनुसार अगले 4-5 दिनों तक पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। मुख्य रूप से आसमान साफ बना रहेगा। हालांकि यह पछुआ हवा के प्रभाव से राज्य का मौसम ऐसा होने वाला है।

फिलहाल अभी राज्य का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में अभी अधिकतम तापमान में और भी वृद्धि होने वाली है। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो-चार डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। यानी कह सकते है की बहुत जल्द बिहार में पारा 40 के ऊपर जाने वाला है। ऐसे में देखा जाए तो लू आदि को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं अप्रैल में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रदेश में हल्की सी बारिश होने का भी पूर्वानुमान है

आज प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पटना- 38/22, भागलपुर- 38/23, गया- 39/21
पूर्णिया- 37/21, मुजफ्फरपुर- 38/21

Trending