Connect with us

BIHAR

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 487 अंक लाकर औरंगाबाद की रामायणी रॉय बनी बिहार टॉपर

Published

on

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक परीक्षा का परिणाम कल यानी 31 जनवरी को जारी हुआ है। इसी में औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय न्यू एरिया मुहल्ले की रहने वाली रामायणी रॉय ने मैट्रिक परीक्षा में 487 अंक हासिल कर बिहार टॉपर बनी है। बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर रामायणी ने गोह समेत पूरे जिले का नाम रौशन किया है।

पूरे जिले को गौरवान्वित करने वाली रामायणी पटेल हाई स्कूल दाउदनगर से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। रामायणी के पिता डॉ. जितेंद्र कुमार भोला भेटनरी डॉक्टर हैं जो वर्तमान में बोधगया में पोस्टेड हैं जबकि उनकी मां किरण कुमारी गोह गांधी स्मारक इंटर स्कूल में एक शिक्षिका है।

तथा उनके दादा राम अयोध्या यादव समाजवादी नेता रहे हैं और कई बार वे राजद एवं सपा के टिकट से गोह विधान सभा चुनाव भी लड़े हैं। दादी पन्ना कुमारी मध्य विद्यालय गोह से प्रधानाध्यापिका थी जो अब रिटायर हो चुकी हैं। रामायणी प्रखंड मुख्यालय के केबीएम क्लासेज में कोचिंग की थी। निदेशक कुंदन कुमार एवं राहुल कुमार ने बताया कि उनके कोचिंग सेंटर से 20 मैट्रिक के स्टूडेंट्स में से 17 स्टूडेंट्स का अंक 90 प्रतिशत से अधिक है। वहीं तीसरा टॉपर प्रज्ञा कुमारी है जो गोह थाने के बाजार वर्मा गांव के रहने वाली है।

वहीं कुल 485 अंक लाकर प्रज्ञा ने बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रज्ञा के पिता सुनील कुमार एक साधारण किसान है जबकि मां संगीता कुमारी गृहिणी है। प्रज्ञा बाजार वर्मा उत्क्रमित माध्यमिक परीक्षा दी है। वहीं गोह के तृप्ति राज ने 479 अंक के साथ पूरे बिहार में 9 वां स्थान हासिल की है। उनके पिता राजीव कुमार विद्यार्थी हसामपुर पैक्स के अध्यक्ष हैं तथा माता साधना कुमारी आंगनबाड़ी सेविका है।

बिहार स्तर पर गोह के 3-3 बेटियां एक साथ टॉपर बनी है इससे कई समाजसेवियो ,राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं एवं शिक्षविदों ने बधाई दिया है। इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित हुई थी। परीक्षा में राज्य के कुल 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Trending