Connect with us

BIHAR

बिहार से निर्यात के मामले में बेगूसराय जिला प्रथम स्थान पर, जानें अन्य जिलों की स्थिति

Published

on

बिहार का बेगूसराय पेट्रोलियम पदार्थ के बलबुते पर बिहार का बेगूसराय राज्य का सबसे बड़ा निर्यातक जिला बना हुआ है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार बीते कई सालो से निर्यात में बेगूसराय को किसी जिले से चुनौती तक नहीं मिली है। गत वर्ष अप्रैल से इस साल के जनवरी तक इसने कुल करोड़ का निर्यात कर बिहार में अव्वल प्रदर्शन दिखाया।

वहीं राज्य का शिवहर जिला सबसे फिसड्डी साबित हुआ है, कुल निर्यात मात्र 0.003 करोड़ का रहा है। बेगूसराय रिफाइनरी के चलते निर्यातक की सूची में कई वर्षों से टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर अररिया जिला है, जहां से 1646 करोड़ का निर्यात हुआ है।

प्रतीकात्मक चित्र

मजे की बात यह है कि जहां डीजल के निर्यात के आधार पर बेगूसराय टॉप पर है, वहीं अररिया जिले से बोनलेस चिकन व फ्रोजेन का निर्यात हुआ है। जबकि निर्यात में तीसरा स्थान तिरहुत का पूर्वी चंपारण है, यहां से इस पीरियड में कुल 1547 करोड़ का चावल निर्यात हुआ है। जबकि इस सूची में पटना चौथे नंबर पर है, जिसका कुल निर्यात 898 करोड़ रहा है।

सबसे खास बात यह है कि राजधानी पटना से किसी विशेष वस्तु के निर्यात के रिकॉर्ड वाणिज्य मंत्रालय ने नहीं जारी किया है, वहां से मिश्रित वस्तुओं का निर्यात हुआ हैं। वहीं इस सूची में पांचवे पायदान पर पूर्णिया जिला रहा जहां से कुल 751 करोड़ का निर्यात हुआ है। हालांकि पूर्णिया से भी निर्यात किसी विशेष वस्तु को लेकर नहीं बल्कि मिश्रित चीजों को लेकर ही हैं। निर्यात का फीसदी हिस्सा निर्यात किया है। वहीं तामिलनाडु देश में तीसरे स्थान पर रहा है, जहां से कुल निर्यात का 8.39 फीसदी निर्यात हुआ है। उत्तर प्रदेश को इस सूची में चौथा स्थान मिला है, जिसने देश के कुल निर्यात का 4.98 फीसदी अकेले निर्यात किया है।

वहीं पांचवे स्थान पर आंध्रप्रदेश है, जो देश के कुल निर्यात का 4.76 फीसदी हिस्सा निर्यात किया है। वहीं बिहार 22वें पायदान पर है। यहां से देश के कुल निर्यात का फीसदी ही निर्यात हो पाया है। हालांकि बिहार की स्थिति में पिछले साल की तुलना में सुधार दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में 0.52 फीसदी निर्यात दर्ज किया गया था।

बिहार के विभिन्न जिलों से निर्यात होने वाली चीजों में बेगूसराय से पेट्रोलियम, मुजफ्फरपुर से चावल व लीची आदि, पूर्वी चंपारण से चावल, अररिया से बोनलेस मीट व फ्रोजेन, पटना से मिश्रित अनाज, कटिहार से फल व सब्जी, आदि हैं। गोपालगंज से गेहूं व नींबू, जमुई से मशीनरी का सील, मधेपुरा से सूत निछर्यात किया जाता है। बीते अप्रैल से इस वर्ष जनवरी में कुल 13892 करोड़ का निर्यात किया है, जिसमें चमड़ा, फल, अनाज एवं मिर्च आदि प्रमुख हैं। वहीं मुजफ्फरपुर राज्य में 20वें स्थान पर है जहां से 41 करोड़ का ही निर्यात हुआ है।

Trending