Connect with us

BIHAR

बिहार में बनेंगे तीन और नए जिले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने दी जानकारी

Published

on

नए जिले बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर बिहार सरकार अब गंभीरता दिखाएगी। हालांकि ऐसा होने से इन क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से निजात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक के दौरान ये बाते कहीं।

उन्होंने कहा कि इन जिलों को राजस्व जिला का दर्जा मिलने के बाद इस क्षेत्र में विकास की गति में रफ्तार आएगी। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार बगहा समेत बाढ़ एवं नवगछिया को राजस्व जिला बनाने की तैयारी में लगी है। कहा कि आने वाले अगले कुछ समय में तीनों पुलिस जिला को राजस्व जिला का दर्जा प्राप्त हो जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

यदि देखा जाए तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के मामले में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। बिहार विकास दर के मामले में देश में बिहार का 11वा स्थान है। गुरुवार के दिन वे नरईपुर स्थित पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के घर पर एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 वर्ष पहले पति-पत्नी का शासन था। उस वक्त बिहार का बजट लगभग 23 हजार करोड़ रुपये होता था। जो आज 17 साल बाद बिहार का बजट 2 लाख 37 हजार करोड़ रुपये हो गया। वहीं पति -पत्नी के शासन काल में बिजली की खपत मात्र 700 मेगावाट थी और आज 5 हजार 9 सौ 32 मेगावाट हो गई है। रजिस्टर्ड उपभोक्ता मात्र 24 लाख ही थे। वहीं आज 1 करोड़ 61 लाख उपभोक्ता है।

मंत्री ने कहा कि इन 17 वर्षों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, सुशासन की सरकार में सत्ता का विकेंद्रीकरण कर देश में सबसे अधिक तेजी से विकास करने वाले राज्य में बिहार शामिल हुआ है। राज्य में शराब बंदी लागू की। दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ कानून लागू किया। अतः यह बदलाव एक कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है। जो नेता प्रभावशाली होता है, बड़ा होता है, दूरदर्शी होता है।

वह राज्य के विकास के लिए योजनाओं का निर्माण करता है। उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी राजेश राम के लिए जनप्रतिनिधियों से वोट के लिए भी अपील की। इसके पहले वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग की। इसके बाद मंत्री ने खुले मंच से जिला बनाने की बात कही।  

Trending