Connect with us

BIHAR

बिहार जल्द हीं मालामाल होने वाला है, इस जिले में मिला देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार, अकेले 44 प्रतिशत सोना

Published

on

अक्सर गरीब राज्यो की श्रेणी में आने वाला बिहार अब जल्द मालामाल होने वाला है। दरअसल बिहार के जमुई  जिले के सोनो प्रखंड के करमटिया (Karmatiya) इलाके में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। यह बात केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस बात पर मुहर लगाई है। प्रहलाद जोशी ने खुलासा किया है कि जमुई में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार  है। अकेले 44 प्रतिशत सोना जमुई जिले के सोनो इलाके में है। इस खबर के बाद इस इलाके के लोगो का खुशी का ठिकाना नही है। लोगों में उम्मीद जगी है कि अब सिर्फ यहां के लोग नहीं बल्कि पूरा बिहार मालामाल होगा। अब जल्द ही यहां सोने का खनन शुरू होगा। चुरहेत गांव के सुधाकर कुमार सिंह और पुनीत कुमार सिंह ने बताया कि वे छोटी उम्र से ही यह देखते आ रहे हैं कि यहां मिट्टी में चमकीले खनिज पाए जाते हैं जो सोना है। वहीं महेश्वरी गांव के दीपक सिंह ने बताया कि यहां पहले सर्वेक्षण के लिए कोलकाता की टीम 15 साल पहले आई थी तब सोना के साथ और भी दूसरे खनिज मिलने की बात कही गई थी। खनन होने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा, तथा बिहार और जमुई समृद्ध होगा।

जमुई जिले का सोनो प्रखंड के चुरहेत पंचायत का करमटिया इलाका कई दशकों से स्वर्ण भंडार को लेकर चर्चा में रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि बहुत पहले से यहां के मिट्टी में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े पाए जाते थे। लगभग 15 साल पहले सरकार की एजेंसी के लोग यहां आए थे और सर्वेक्षण का काम हुआ था।उसी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड के इसी करमटिया इलाके में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। बता दें की जमुई जिले के सोनो के अलावा अन्य प्रखंडों में भी कई तरह के खनिज अयस्क पाए पाए जाते हैं, जिसमें अभ्रक , गोमेद समेत कई कीमती पत्थर भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि 15 साल पहले जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के लोगों के सर्वेक्षण के बाद खुदाई महंगी होने के कारण फिर से शुरू नहीं हो पाई। लेकिन, आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब संभावनाएं दिख रही हैं कि यहां जल्द सोने का खनन शुरू हो सकता है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी से बिहार के राज्यों में सोने के भंडार को लेकर सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रहलाद जोशी ने बताया था कि बिहार में देश का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार है। इसमें बताया गया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्‍वर्ण अयस्‍क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्‍वर्ण धातु है, इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है. राज्‍य के जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में 37.6 टन धातु अयस्‍क सहित 222.885  म‍िलियन टन स्‍वर्ण धातु से संपन्‍न भंडार मिला है।

Trending