Connect with us

BIHAR

बिहार के ये 6 खिलाड़ी पहली बार IPL-2022 के ऑक्शन लिस्ट में छाए, नीलामी में कितने खिलाड़ियों की लगेगी बोली?

Published

on

IPL के ऑक्शन सूची में बिहार के 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि ऐसा प्रथम बार हुआ है की, इतने खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा बनेंगे। बिहार क्रिकेट संघ इससे काफी खुश है। BCA ने कहा है कि ये उनके लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि बिहार के क्रिकेटर्स की अब पूरे देश में धमक बढ़ेगी। तथा राज्य के खिलाड़ियों को नेशनल टीम में दावेदारी का भी मौका मिलेगा।

IPLऑक्शन सूची में बिहार राज्य के खिलाड़ी प्रत्यूष सिंह, अनुज राज, अभिजीत साकेत, विपुल कृष्णा, लखन राजा और अनुनय सिंह शामिल हैं। अनुज राज सीवान के रहने वाले हैं। दरसल यह IPL 2022 के ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होना है। इसमें 590 क्रिकेटर पर बोली लगायी जाएगी, जिनमें से 370 भारतीय एवं 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस बार होने वाले IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और अहमदाबाद की दो नई टीम को शामिल की गई हैं। IPL नीलामी में 10 टीमों के मालिक हिस्सा लेंगे।

IPLनीलामी एक इवेंट है जिसे बीसीसीआई इसका आयोजन करवाता है। एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकता है। जो फ्रेंचाइजी सबसे बड़ी बोली लगाएगी खिलाड़ी उसका होगा। बोली नहीं लगने से खिलाड़ी अनसोल्ड हो जाता है। किसी भी टीम में विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम संख्या 8 हो सकती हैं। IPL में बेस प्राइस 20 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच होता है। बेस प्राइस BCCI द्वारा निर्धारित किया जाता है जबकि 10 वर्ष में फुल नीलामी होती है और प्रत्येक वर्ष मिनी नीलामी की जाती है। टीम अपने खिलाड़ी खरीदने के लिए 80 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।

Trending