Connect with us

BIHAR

बिहार के भागलपुर की नेहा शर्मा, फिल्म इंडस्ट्री में मचा रही है धमाल, साउथ की फिल्मों में भी मिल चुका है मौका।

Published

on

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार नेहा शर्मा अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों पर राज करती है। बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दे चुकी नेहा के स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। नेहा शर्मा बिहार के राजनीतिक परिवार से आती है। पढ़ाई के दौरान ही फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली नेहा की कहानी बेहद दिलचस्प रही है।

नेहा मूल रूप से भागलपुर से आती है। यहीं उनका जन्म हुआ। नेहा की प्रारंभिक पढ़ाई भागलपुर के माउंट कारमेल स्कूल से हुई है। दिल्ली आकर नेहा ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही ऑडिशन के बाद उन्हें साउथ की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। साल 2007 में साउथ मूवी चिरुथा रिलीज हुई जिसमें मुख्य किरदार मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे रामचरण निभा रहे थे।

नेहा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में अपनी करियर की शुरुआत की थी। नेहा शर्मा की एक छोटी बहन आयशा शर्मा भी अभिनेत्री है। साल 2018 में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में नजर आई थी। नेहा राजनीतिक परिवार से आती है। पिता कांग्रेस नेता व भागलपुर के विधायक हैं। राजनीति से पहले नेहा के पिता पेशे से इंजीनियर थे।

Trending