Connect with us

BIHAR

बिहार और यूपी के बीच 5वें पुल का निर्माण तेजी से जारी, सिवान-बलिया होते हुए यूपी को बिहार से जोड़ेगा

Published

on

बिहार में बलिया के शिवपुर गंगा घाट पर पक्का पुल का निर्माण कार्य अपनी रफ्तार में है।यह पुल 19 पिलरों का होगा जिसमें से 12 पर निर्माण कार्य अभी जारी है। बाकी के 7 पिलर नदी के मुहाने के अलावा अप्रोच मार्ग तक रगेगा है। हालांकि अप्रोच को लेकर विभागीय सर्वे का भी काम शुरू होने से वहाँ ग्रामीणों में खलबली मची हुई है।

स्कूल के एप्रोच पथ के लिए अभी 2 जगहों पर सर्वे किया जा रहा है। जो कि यह दोनों सड़कें लोक निर्माण विभाग की हैं। इन प्रस्तावित सड़कों पर अतक्रिमण अधिक है। बहुत से लोगों के घर का चबूतरा, चहारदीवारी एवं मकान का कुछ हिस्सा मार्ग की घेरे में आ रहा है। हालांकि इसको लेकर उन लोगों की बेचैनी बढ़ी हुई है।

शिवपुर गंगा नदी पर 2 किमी लंबे पुल का निर्माण 19 पिलरों पर किया जाना है। इसका निर्माण कार्य जनवरी 2021 में बिहार सीमा से शुरूआत हुआ था। मात्र अभी 6 माह तक ही काम हुआ था कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया और इस दौरान काम रुक गया। अतः बाढ़ खत्म होने के बाद काम में फिर से तेजी आ गई है। फिलहाल अभी 12 पिलरों पर काम रफ्तार से किया जा रहा है। शेष 7 का निर्माण नदी के पानी से लेकर बाहरी हिस्सा अप्रोच तक होना है।

यह पुल यूपी-बिहार के बीच शिवपुर में गंगा नदी पर निर्माण होने वाला तीसरा पुल है। इसके पहले नरहीं के भरौली एवं दुबहड़ के शिवरामपुर घाट पर निर्मित पुल से आवागमन किया जा रहा है। इसके साथ ही बैरिया के मांझी में घाघरा नदी के उपर पहले से पुल निर्मित है, जबकि सिकन्दरपुर के खरीद-दरौली में सेतु का निर्माण किया जा रहा है।

यह पुल बिहार के सिवान को जोड़ेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर संत कुमार ने यह बताया है कि 12 पिलर पर कार्य हो रहा है। जिसकी एक पिल्लर की गहराई 40 से 43.5 मीटर तक है। अप्रोच निर्माण के लिए सर्वे का कार्य जारी है। जल्द ही इसे भी पूर्ण कर लिया जाएगा। ( नोट: किस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र सांकेतिक है)

Trending