Connect with us

BIHAR

बिहार के दरभंगा-रोसड़ा हाईवे निर्माण को केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, 495 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Published

on

नेशनल हाईवे 527 ई दरभंगा-रोसड़ा सड़क निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। इसके निर्माण पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। शीघ्र ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई 39.5 किलोमीटर होगी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा-रोसड़ा सड़क के निर्माण में 495 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। हालांकि इस सड़क के निर्माण के लिए जल्द निविदा जारी की जाएगी।

नवघोषित NH 527ई जो दरभंगा के रामनगर से प्रारम्भ होगी एवं समस्तीपुर के रास्ते होते हुए रोसड़ा तक जाएगी। इस पथ का निर्माण पेव्ड सोल्डर के साथ 2 लेन में किया जाना है। इसके निर्माण कार्य वर्ष 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण के बाद इस सड़क को अगले 10 वर्षों तक अर्थात वर्ष 2034 तक मेंटेनेंस अवधि में ही रखा जाएगा।

संकेतिक चित्र

सूबे के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा बिहार के विकास के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने राज्य में आधारभूत संरचनाओं के विकास में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त हो रहे समर्थन को लेकर आभार व्यक्त किया। हालांकि इसके निर्माण से कई फायदे होने वाला है। यह पथ रोसड़ा को आमस-दरभंगा पथ से जोड़ेगा। जिससे दरभंगा से रोसड़ा आना-जाना काफी आसान हो जाएगा। उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार में आवागमन और भी आसान हो जाएगा।

Trending