Connect with us

BIHAR

बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले पांडुका पुल का टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी, जाने कब तक पूरा होगा निर्माण

Published

on

सोन नदी पर प्रस्तावित पाण्डुका श्रीनगर पुल का टेण्डर गुरुवार को जारी हो गया है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम बिहार झारखण्ड को जोड़ने वाला सोन नदी पर 1 सौ 96 करोड़ 12 लाख रुपये का निर्विदा आमंत्रित किया गया था। जिसमें कुल 26 संवेदकों ने टेण्डर डाला था। जिसमे से 2 टेण्डर पेपर फेल हो गया था।

न्यूनतम दर 26 प्रतिशत डालने वाले मेसर्स बृजेश अग्रवाल को कार्य आवंटन की प्रक्रिया दी जाएगी। मेसर्स बृजेश अग्रवाल द्वारा 1 सौ 96 करोड़ के स्थान पर 1 सौ 44 करोड़ में कार्य पूरा करने का सहमति जताया है। जिसके कारण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा मेसर्स बृजेश अग्रवाल छतीसगढ़ को कार्य आवंटन कि प्रक्रिया की जा रही है।

यह जानकारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम आरा के कार्यपालक अभियंता राम विलास यादव ने दिया। उन्होंने कहा कि संवेदक मेसर्स बृजेश अग्रवाल को कार्य आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। कार्यपालक अभियंता ने यह उम्मीद जताई कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

प्रतीकात्मक चित्र

उन्होंने बताया कि 26 फीसदी लोएस्ट पर कार्य आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। गढ़वा जिला के श्रीनगर एवं रोहतास जिले के पंडुका के बीच सोन नदी पर पुल का निर्माण से आवागमन आसान हो जाएगा। वहीं व्यवसायिक गतिविधियो में वृद्धि होगी क्षेत्र का औद्यौगिक विकास होगा।

लोगों को आने जाने के लिए नाव ही था। जो बरसात में बहुत कम नाव चलती थी। 3 किमी की दूरी तय करने के लिए लोगों को 150 किलो मीटर की दूरी तय करना पड़ता था। जिससे लोगो को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ अधिक समय भी लगता था। बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूरा होने से बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के बीच आवागमन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

इस पुल के निर्माण से बिहार एवं झारखण्ड सीधे जुड़ जाएगा। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक व औद्योगिक उन्नति होगी। सोन नदी पर प्रखण्ड के पण्डुका में बनने वाला यह छठा पुल होगा। यह पुल पहले से हीं PM पैकेज में शामिल था। लेकिन बिहार सरकार ने इस पुल की राशी भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल निर्माण के लिए भेज दिया गया है। 1900 सौ करोड़ से बनने वाला इस पुल का खर्च बिहार सरकार के अनुशंसा पर अब केन्द्र सरकार दे कर रही है।

प्रधान मंत्री द्वारा 18 अगस्त 2015 को आरा में घोषित सवा लाख करोड़ के बिहार पैकेज में राज्य के कई सड़कों पुलों को शामिल किया गया था। जिसमें सोन नदी पर पाण्डुका पुल भी शामिल था। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के स्तर पर तैयारी हो रही है कि जनवरी 2022 में यह पाण्डुका पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाये । कार्यपालक अभियंता ने कहा कि 24 महीना में पुल बनकर पूरी तरह तैयार हो जायेेगा।

संवेदक को 10 वर्ष तक पुल का रखरखाव करना होगा। इस पुल के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क एवम इंफ्रास्ट्रक्चर फंड सीआरइएफ के तहत 204.24 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा पण्डुका पुल का मेसर्स बृजेश अग्रवाल को कार्य आवंटित होते ही दोनों राज्य में खुशी की लहर है। (इस आर्टिकल प्रयोग किये गए चित्र प्रतीकात्मक है।)

Trending