Connect with us

CAREER

बाँस की खेती कर करें लाखों में कमाई, सरकार भी करेगी मदद,ये है खेती का तरीका

Published

on

किसान बाँस की खेती करके भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, इसके लिए सरकार भी मदद कर रही है। बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार किसानों को हर संभव सहायता करती है। आजकल बाजार में बांस से बने उत्पादों की अच्छी डिमांड है, ऐसे में बांस की खेती कमाई का एक बेहतरीन जरिया बन सकता है।

किसानों को आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाने के लिए केंद्रीय सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी योजनाओं में राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत किसानों को बांस की खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। साल 2018 में ही मोदी गवर्नमेंट ने बांस को पैर की कैटेगरी से हटाकर इसे पौधे में शामिल कर दिया था, इसके बाद किसान बिना किसी रोकथाम के अपने जमीन पर बांस की खेती कर सकते हैं।

सेंट्रल गवर्नमेंट 120 रूपए के दर से प्रति पौधा किसानों को दे रही है। बांस की खेती में 3 साल में तकरीबन हर पौधे पर 240 रुपए का खर्च आता है, जिसमें आधा खर्चा यानी 120 सरकार बहन करती है। और बिक्री के राशि में सरकार की 60% की हिस्सेदारी होती है, इससे जुड़ी जानकारी प्रखंड या जिले के नोडल अधिकारी से भी प्राप्त किया जा सकता है।

बांस से बने फर्नीचर और लकड़ी के सामान की अच्छी खासी मांग है। बांस से होने वाली कमाई की बात करें, तो प्रति हेक्टेयर पंद्रह सौ पौधे लगाने पर 4 साल में तीन से साढ़े तीन लाख तक की मोटी कमाई हो सकती है। बांस की खेती से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट nbm.nic.in पर जाकर विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Trending