Connect with us

BIHAR

बहुप्रतीक्षित पटना-सासाराम फोरलेन सड़क का एलाइनमेंट हुआ तैयार, इन गांव से होकर गुजरेगी यह रोड़

Published

on

बहुप्रतिक्षित पटना-सासाराम फोरलेन का एलायनमेंट तैयार हो चुका है। भोजपुर में यह सड़क 5 प्रखंडों के 48 मौजे से होते हुए गुजरेगी। जिला प्रशासन ने रास्ते में आने वाली जमीन का खाता-खेसरा एवं प्रकृति की सूची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंप दिया है। आने वाले नए साल में सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पटना-सासाराम तक जाने के क्रम में फोरलेन कोईलवर-भोजपुर में प्रवेश कर उदवंत नगर, गड़हनी एवं चरपोखरी होते हुए तरारी से आगे निकल जाएगी। जिन 5 प्रखंडों से होते हुए यह फोर लेन गुजरेगी, उन गांवों के हजारों लोगों के रोजगार का रास्ता भी खुलेगा। जिन मौजों से यह सड़क गुजर रही है, उनमें अधिकांश अभी तक विकास के क्षेत्र में उपेक्षित हैं।

जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट को NHAI के पटना कार्यालय भेज दी गई है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया मार्च महीने के बाद शुरू होगी। 130 किमी लंबी सड़क के निर्माण पर 3500 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। प्रस्तावित इस नए राजमार्ग में पटना से आरा तक सिक्स लेन और आरा से सासाराम फोरलेन सड़क होगी। सड़क के लिए 164.747 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भू-अर्जन विभाग के अनुसार औपबंधिक रिपोर्ट भेज दी गई है। यह सड़क आरा-सासाराम जाने वाली रेलवे लाइन के पूर्व दिशा से होकर गुजरेगी।

प्रतीकात्मक चित्र

पटना से सासाराम फोरलेन सड़क तरारी के महेशडीह मौजा में प्रवेश करेगी। तरारी के 15 मौजा से होते हुए चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा में प्रवेश करेगी। चरपोखरी के कोरी मौजा से गड़हनी प्रखंड के बहरी मौजा में, चरपोखरी के डेमहां मौजा से कोईलवर प्रखंड के जलपुरा मौजा में प्रवेश करेगी। कोईलवर प्रखंड के बनगांव मौजा होते हुए सोन नदी को पार करेगी। इस तरह से तरारी के विभिन्न 15 मौजा, चरपोखरी के 12 मौजा, गड़हनी व उदवंतनगर प्रखंड के आठ-आठ मौजा और कोईलवर के 5 मौजा से होते हुए यह सड़क गुजरेगी।

तरारी प्रखंड के महेशडीह, तरारी, बड़कागांव, सुरमना, इटूहाी, महादेवपुर, अकरौंज,भदसौर, डुमरिया, किरथपुर, गाजोडीह, रनी, निर्भय डिहरा, धनगांवा, कुरमुरी मौजा। चरपोखरी प्रखंड के सोनबरसा, रेकुरा, मधुरी, पांडेडीह, कुसुमी, कुम्हीला,जनपाडीह, जयरामपुर, पठखौली, केशवपुर, सुंदरपुर, कोरी मौजा। गड़हनी प्रखंड के बहरी, काडप, रंधौली, गड़हनी, करनौल चांदी, बधवां, धमनिया, पड़रिया मौजा। उदवंतनगर प्रखंड में कसाप, डेम्हां, बकरी, एडौरा, पियनिया, देवरिया, खजुआरा मौजा इसके अलावा कोईलवर प्रखंड के जलपुरा, मानपुर, कुरी कोसिहान और खनगांव मौजा।

Trending