Connect with us

SPORTS

पैरालंपिक चैम्पियन बिहार के प्रमोद भगत बेस्ट पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी के लिए हुए नामित

Published

on

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के झोली में स्वर्ण पदक लाने वाले बिहार के प्रमोद भगत ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। खेल की विश्व संस्था ने प्रमोद भगत को ‘साल के बेस्ट पैराबैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिए नॉमिनेट किया है इनके साथ छह और बैडमिंटन खिलाड़ियों को नामित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ पैराबैडमिंटन खिलाड़ी के लिए नामित होने वाले प्रमोद एकमात्र भारतीय हैं। सर्वश्रेष्ठ पैराबैडमिंटन खिलाड़ी के लिए नामित होने वाले प्रमोद एकमात्र भारतीय हैं। हाल ही में प्रमोद भगत को मेजर ध्यानचंद खेल सामान से नवाजा गया है।

प्रमोद भगत बिहार के हाजीपुर से आते हैं। हाल ही में टोक्यो पैरालंपिक में प्रमोद ने शानदार प्रदर्शन किया था। बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रमोद ने भारत का शान बढ़ाया था जिसके चलते उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रतन पुरस्कार से भी नवाजा गया हैं। प्रमोद भगत पहले बिहारी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।‌ बचपन में ही पोलियो के शिकार होने के बाद संघर्ष करते हुए अपने प्रतिभा से कामयाबी की नई पटकथा लिखने वाले प्रमोद किसी रियल लाइफ के हीरो हैं।

साधारण परिवार से आने वाले प्रमोद जब 4 साल के थे तब उन्हें पोलियो ने अपना शिकार बना लिया। बेहतर चिकित्सा के लिए वह भुवनेश्वर चले गए थे। यही पढ़ाई करते हुए खेलों में रुचि जगी। विद्यालय स्तर से ही बैडमिंटन प्रतियोगिता में हाथ आजमाया और अपनी प्रतिभा के दम पर नेशनल टीम में उड़ीसा बैडमिंटन टीम का अगुवाई किया। टोक्यो पैरालंपिक प्रतियोगिता में प्रमोद भगत भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था‌।

Trending