Connect with us

BIHAR

पिता की बरसी पर पैतृक गांव पहुंचे चिराग, बड़ी मां ने गले से लगाया और दिया आशीर्वाद, माहौल हुआ भावुक

Published

on

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान आज अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शमिल होने पैतृक गांव खगरिया के शहरबन्नी पहुंचे। चिराग की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान सामने आई तस्वीरों ने लोगों को भावुक कर दिया। चिराग की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने चिराग को गले लगा लिया और आशीर्वाद दिया।

पैतृक गांव पहुंचे चिराग पासवान ने पिता स्व० रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर चरण वंदन किया। फिर अपनी बड़ी मां राजकुमार देवी के आस आशीर्वाद लेने पहुंचे। बड़ी मां ने चिराग को सीने से लगा लिया। वहाँ मौजूद सभी के लिए यह क्षण काफी भावुक करने वाला था। वहां उपस्थित लोग भावुक हो गए।

बता दें कि इस कार्यक्रम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। चिराग पासवान के साथ ही टीम अभिमन्यु के राष्ट्रीय संरक्षक अभिमन्यु यादव भी मौजूद थे। चिराग और अभिमन्यु दोनों ने भोज में सम्मिलित लोगों को खाना भी परोसा। इस आयोजन में स्थानीय पंचायत के सभी लोगों का आमंत्रण किया गया था।

बता दें कि पिछले साल ही 8 अक्टूबर के दिन लोजपा के संस्थापक और राजनीति कौशल के धनी कहे जाने वाले रामविलास पासवान का निधन हो गया था। वंचित और दलितों की आवाज कहे जाने वाले रामविलास पासवान ने हाजीपुर के सांसद रहते हुए अनेकों कार्य किए और हर सरकार में काम करने का अनुभव भी प्राप्त रहा। बीते 12 सितंबर के दिन ही राजधानी पटना के श्रीकृष्ण पूरी आवास में चिराग पासवान ने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की पहली जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया था। जिसमें कई दिग्गज नेता, राज्यपाल और सांसद विधायक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने थे।

Trending