Connect with us

BIHAR

पर्यटन के क्षेत्र में ब्रांड बनेगा बिहार, देश के एयरपोर्ट और मेट्रो में दिखेगी बिहार की झलक, बनेगी डॉक्यूमेंट्री

Published

on

बिहार में पर्यटकों को लुभाने के मकसद से राज्य के पर्यटन विभाग ने देश के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों पर बिहार के पर्यटन स्थलों का बैनर-पोस्टर लगाने का निर्णय लिया है। पर्यटन विभाग के द्वारा इसके तहत होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लगाया जाएगा। कोरोना के चलते सबसे ज्यादा असर टूरिस्टों की संख्या पर हुआ है। गत कुछ सालों से बिहार में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही थी, लेकिन कोविड महामारी के वजह से साल 2020 और 2021 में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई।

जैसे-जैसे कोविड के मामलों मैं कमी आ रही है, वैसे-वैसे पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। सरकार ने निर्धारित किया है कि एक बार फिर से बिहार में पर्यटकों को लाया जाए। इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग ने यह योजना बनाई है कि मौजूदा वित्तीय साल में देश के तमाम एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन के अलावा सार्वजनिक जगहों पर बिहार के पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाए। पर्यटन विभाग ने इसके लिए पर्यटन स्थलों की डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला लिया है।

बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर आधारित शॉर्ट फिल्म तैयार की जाएगी। छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बना कर देश के हवाई अड्डा और मेट्रो स्टेशनों पर चलाया जाएगा। देश के तमाम बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई पर नियमित समय पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से पर्यटकीय स्थलों की जानकारी दी जाएगी ताकि बिहार में देश विदेश के पर्यटक सैर-सपाटा के लिए बिहार आ सकें।

पर्यटन विभाग के अधिकारीयों की मानें, तो पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को ब्रांड बनाने पर बिहार सरकार बल दे रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से विभिन्न पर्यटन स्थलों को चयनित कर डेवेलप किया गया है। जिन पर्यटन स्थलों को विकसित किया गया है, उनमें बौद्ध परिपथ, रामायण परिपथ, शिव-कांवरिया परिपथ, सूफी परिपथ, जैन परिपथ, गुरु परिपथ व गांधी परिपथ शामिल है। बोधगया में 95.61 लाख रुपए की राशि खर्च कर पर्यटन सूचना केंद्र का मॉडर्नाइजेशन किया गया है।

Trending