Connect with us

BIHAR

पटना से समस्तीपुर की दूरी घटकर होगी 65 किलोमीटर , जानें कैसे होगा यह संभव

Published

on

औरंगाबाद से दरभंगा तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से समस्तीपुर से पटना रेलवे स्टेशन की दूरी महज 65 किमी हो जाएगी। जबकि समस्तीपुर से दरभंगा हवाई अड्डा की दूरी 35 किमीहोगी। इसके निर्माण से दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद एवं औरंगाबाद के लोगों को काफी फायदा होने वाला है। इस सड़क को जयनगर तक ले जाने का प्रस्ताव है। अगर ऐसा हुआ तो नेपाल से इसका सीधा जुड़ाव होगा। वही दरभंगा, पटना एवं गया हवाई अड्डा भी इस सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ा दिया है। पैकेज दो-विदुपुर से समस्तीपुर तक के लिए निविदा भी जारी करदी गई है। निविदा पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि पूर्व से प्रस्तावित इस फोरलेन सड़क के लिए 2.1 किमी लिंक रोड का प्रस्ताव था। यह लिंक रोड समस्तीपुर से ताजपुर जाने वाली सड़क पर मिलाया जाना था। इससे समस्तीपुर शहर की 90 प्रतिशत आबादी को फोरलेन से सीधा कनेक्टिविटी मिल जाती। लेकिन NHAI ने पैकेज-2 का टेंडर निकाला है, उसमें इस लिंक रोड को हटा दिया है।

हालांकि 25 जनवरी तक इस टेंडर को पूरा किया जाएगा। भोला टाॅकिज गुमटी हमेशा बंद रहती है। जिससे पंजाबी कालोनी होकर लोगों को आना-जाना काफी मुश्किल हो जाता है। फोरलेन के निर्माण के बाद भोला टाॅकिज गुमटी पर अधिक बोझ बढेगा। जिससे और भी भयंकर जाम का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में लिंक रोड का निर्माण नहीं होने से लोगों को 12 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर ताजपुर एचएच 28 पर फोरलेन पर जाना होगा या फिर भोला टाकिज गुमटी पार कर फोरलेन पर जाना होगा। दरसल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस फोरलेन सहित लिंक रोड के लिए भी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुका है। अब सिर्फ थ्री डी प्रकाशन होना शेष था। लेकिन इसी बीच 2.1 किमी लिंक रोड को हटा दिया गया है। पहले से जाम को लेकर परेशान शहरवासियों को एक बार फिर फोरलेन के निर्माण से परेशानी बनी रहेगी।

NHAI डीजीएम मनोज कुमार ने बताया कि लिंक रोड के नक्शा में किसी प्रकार का छेड़छाड़ नही किया गया है। पूर्व से सत्यापित नक्शा में कोई बदलाव भी नहीं किया गया है। समस्तीपुर-ताजपुर पथ से फोरलेन को लिंक किया जाना अतिआवश्यक है। यदि छेड़छाड़ हुआ है तो वह इसको देखेंगे और आमलोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए उस दिशा में कार्रवाई करेंगे। समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि फोरलेन से संबंधित जानकारी के लिए NHI के अधिकारी को मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन कोरोना पॉजिटिव हो जाने के कारण वे नहीं आ सके। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए फोरलेन को समस्तीपुर-ताजपुर पथ से लिंक करना आवश्यक है। यदि पूर्व में प्रस्तावित नक्शे में कोई छेड़छाड़ की गई है तो उसमें सुधार कराया जाएगा। 

Trending