Connect with us

BIHAR

तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा विश्व धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय का प्राचीन ढांचा, दिखा शानदार नजारा।

Published

on

सौ करोड़ भारतीयों के टिका करण होने की खुशी में तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा नालंदा खंडहर। मनोहर दृश्य के बीच अद्भुत नजारे ने लोगों को अपनी ओर ध्यान खींच लिया। नालंदा खंडहर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। बता दें कि देशभर में सौ करोड़ भारतीयों के टीका लगने मौके पर 100 विश्व धरोहरों को रंग-बिरंगी रोशनियों से गुलजार किया गया है। जिसमें नालंदा खंडहर भी शामिल है।

आंकड़े बताते हैं, पिछले पांच से छ: महीनों के भीतर देश के सौ करोड़ लोग टिका लग चुका हैं। इस मौके को खास और यादगार बनाते हुए देशभर के 100 विश्व धरोहरों को रंग-बिरंगे रोशनियों से चकाचौंध कर गुलजार किया गया है। देशभर में हर्षोल्लास के साथ इसे मनाने की तैयारी है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध नालंदा खंडहर को शामिल किया गया है।

इसी मौके पर विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष नालंदा खंडहर को पुरातत्व विभाग के द्वारा रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा दिया गया। शानदार और आकर्षक दिख रहे नज़ारे को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। लोग एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे‌। बता दें कि नालंदा खंडहर ऐतिहासिकता और प्राचीनता के लिए जाना जाता है। देश की संस्कृति, न्यायशास्त्र, दर्शन और ज्ञान की अनेक विधाओं को समेटे नालंदा विश्वविद्यालय का जिक्र सातवीं सदी में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी किया था।

Trending