Connect with us

BIHAR

बिहार-नेपाल के बीच 5 हजार करोड़ के लागत से बन रहा सबसे बड़ा केबल स्टेयड पुल, नेपाल जाना होगा आसान

Published

on

बिहार को एक और सौगात मिलने वाली है। पांच हजार करोड़ रूपए के लागत से बन रहा देश का सबसे लंबा केवल स्टेयड पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन में निर्माण स्थल का मुआयना कर परियोजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पटना के कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच बन रहे सिक्स लेन पुल का निर्माण जून 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसके बनने से नेपाल जाना और भी आसान हो जाएगा।

निर्माणाधीन पुल का मुआयना करने के दौरान मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना से बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का निर्माण 2023 के जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने देश में कम समय में पुल क्षतिग्रस्त होने पर चिंता जताते हुए कहा कि अमेरिका में बनाए गए पुल 55 सालों तक चलते हैं जबकि भारत में 35 वर्षों में ही पुल क्षतिग्रस्त की शिकायत मिलने लगती है। इसीलिए विशेष तकनीक से पुलों के रखरखाव करने होंगे।

बता दें कि पांच हजार करोड़ रुपए के लागत से बन रहे कच्ची दरगाह-बिदुपुर छः लेने पुल देश का सबसे लंबा केवल स्टेयड पुल होगा। जिसकी कुल लंबाई 20 किलोमीटर है। पांच हजार करोड़ रुपए में तीन हजार करोड़ रुपए बिहार सरकार ने एशिया डेवलपमेंट बैंक से कर्ज लिया है। यह सड़क उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार से जुड़ेगी जिससे नेपाल की दूरी घटेगी। बिहार राज्य पथ विकास निगम के देखरेख में इसका निर्माण हो रहा है।

Trending