Connect with us

BIHAR

तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में बनेगा मल्टीमीडिया संग्रहालय, अगले वर्ष तक पूरा होगा निर्माण

Published

on

दशमेश गुरु श्री गुरु गोविद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित ने बुधवार को बताया कि अगले माह मल्टीमीडिया म्यूजियम की आधारशिला रखी जाएगी।

मल्टीमीडिया म्यूजियम देश-विदेश से आनेवाले पर्यटकों को सिख धर्म की विस्तृत जानकारी प्रदान करने का सबसे सुगम और बड़ा स्त्रोत बन जाएगा। विश्व में सिखों का सबसे बड़ा दूसरा तख्त श्रीहरिमंदिर पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थान बन जायेगा। वर्ष 2017 में 350 वें प्रकाश पर्व पर लगभग 50 लाख से आए देश-विदेश तथा स्थानीय पर्यटकों ने दशमेश गुरु की जन्मस्थली तख्त श्रीहरिमंदिर में मत्था टेक अरदास कर लंगर छका था। उसके बाद से लाखों पर्यटक इस पावन भूमि पर शीश नवा चुके हैं।

अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह हित ने बताया कि इस मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण 5 करोड़ की लागत से दिल्ली के सरदार विक्रमजीत सिंह सानी करेंगे। इससे पहले वे दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में मल्टीमीडिया म्यूजियम का निर्माण कर चुके हैं। मल्टीमीडिया म्यूजियम अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को सिख धर्म की विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाला बड़ा स्त्रोत बन जाएगा। इस म्यूजियम में पेंटिग डिजिटल टेक्नोलाजी, स्क्रीन भित्ति-चित्र, चित्रपट तथा विभिन्न भाषाओं के माध्यम से सिख धर्म के मूल सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। तथा इस संग्रहालय में सिख गुरुओं तथा योद्धाओं के दर्शनशास्त्र तथा उपदेशों पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी।

मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि प्रस्तावित संग्रहालय का डिजाइन ऐसा बनाया जाएगा कि सिखों के धर्म या उनके गुरुओं के महत्व जानने और उसमें दिलचस्पी रखने वाले या फिर शोध कार्य में जुटे लोग यहां आकर इसका लाभ उठा सकें। सिखों के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने वाली तथा 350 वें प्रकाशोत्सव व शुकराना समारोह से जुड़ी फिल्में भी दिखाई जाएगी। संग्रहालय में गैलरियां भी बनाई जाएगी।

Source- Dainik Jagran

Trending