Connect with us

TECH

जानें Elon Musk का इंटरनेट कनेक्शन लेने के लिए कितना खर्चा आएगा, मिलेगी 150Mbps की स्पीड

Published

on

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क ने अपनी सेटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनी स्टार लिंक के जरिए कई देशों में इंटरनेट सेवा दे रहे हैं। अब भारत में भी शीघ्र ही स्टरलिंक की इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी। स्टार लिंक ने पिछले साल हीं अपनी 30 सेटेलाइट्स स्पेस में भेजी थीं। जिससे लोग बिना किसी टावर या वायर के इंटरनेट चला सकेंगे। लेकिन मुद्दा ये है कि इंडिया के यूजर को सेटेलाइट इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कितना खर्चा करना पड़ेगा। स्टार लिंक के इंडिया हेड संजय भार्गव ने लिंकडिन में पोस्ट कर बताया है कि भारत में स्टार लिंक सर्विस के लिए ग्राहक को पहले साल लगभग 1,58,000 रुपए देने होंगे।

स्टार लिंक का इंटरनेट कनेक्शन लेने के लिए ग्राहक को क्लेक्टिविटी डिवाइस खरीदना होगा जो 499 डॉलर यानी करीब 37,400 रुपए में आएगा। इसके बाद हर महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज 99 डॉलर यानी कि 7,245 होगा। इसके अलावा 30% टैक्स भी देना होगा। ग्राहकों को पहले महीने 45 हजार रुपए देने पड़ेगें। पहले साल स्टार लिंक की सर्विस लेने के लिए कुल 1,58,000 रुपए देना होगा। जबकि अगले साल 1,15,000 का खर्च आएगा। दरअसल सरकार द्वारा टैक्स और अन्य दर  लागु करने की वजह से स्टार लिंक की इंटरनेट सर्विस भारत में महंगी है। लेकिन स्कूल, हेल्थ केयर जैसी संस्थानों को सस्ती दर में कनेक्शन दिया जाएगा।

स्टार लिंक का यह कहना है कि भारत में सेटेलाइट के जरिये ग्राहकों को 150MBPS की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। मतलब आप एक सेकेंड में 150 MB की डाउनलोडिंग कर सकेगें कंपनी का अभी ऑफिशियल कमर्शियल लाइसेंस लेने का काम बाकी है। जिसे 31 जनवरी 2022 तक अप्लाई किया जा सकता है। कंपनी अप्रैल तक कमर्शियल सर्विस को रोलआउट कर सकती है। और वर्ष 2022 के अंत तक भारत में 200k टर्मिनल की शुरुआत कर सकती है। केंद्रीय दूर संचार विभाग ने भारत में स्टार लिंक की सर्विस की प्री-बुकिंग पर रोक लगा दी थी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही स्टार लिंक को इंटरनेट सर्विस देने के लिए भारत से हजारो प्री-बुकिंग मिल चुकी है 

Trending