Connect with us

BIHAR

जल्द शुरू होगी भागलपुर से साहेबगंज के लिए बस सेवा, झारखंड जाना होगा काफी आसान

Published

on

भागलपुर पथ परिवहन निगम बहुत जल्द ही साहेबगंज जाने के लिए बस सेवा की शुरु करने जा रही है। इसके लिए सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। बस से झारखंड जाना अब काफी आसान हो जायेगा। मालूम हो कि अभी तक भागलपुर से झारखंड के किसी जिले के लिए बस सेवा नहीं थी। पहले देवघर के लिए बस सेवा थी। लेकिन, उसे भी बंद हुए कई साल हो गए। भागलपुर पथ परिवहन निगम भागलपुर से झारखंड के साहेबगंज के लिए बस सेवा शुरू करेगी।

इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए परमिट भी पास हो गया है। परमिट मिलते ही बस सेवा प्रारंभ हो जायेगी। आपको बता दूं कि भागलपुर पथ परिवहन निगम की तरफ से झारखंड के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। यदि किसी को साहिबगंज जाना होता है, तो अभी ट्रेन से ही जाना पड़ता है। फिलहाल भागलपुर से झारखंड के लिए भागलपुर-वनांचल एक्सप्रेस, साहेबगंज इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें हैं। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शॉडिल्य ने बताया कि शीघ्र ही साहेबगंज के लिए बसों का परिचालन शुरु होगा।

उन्होंने बताया कि इस रूट पर बसों के परिचालन के लिए परमिट भी पास हो गया है। 2-3 दिन में परमिट मिल जायेगा। साथ ही रूट तैयार करने के लिए भी मुख्यालय को भेजा गया है। भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, परमिट मिलते के बाद बस सेवा को शुरू किया जाएगा। हालांकि इसके लिए 1-2 दिन में किराया भी तय कर लिया जायेगा। मालूम हो कि झारखंड के देवघर के लिए पहले बस सेवा थी। उसे बंद हुए कई वर्ष हो गये। झारखंड के दूसरे जिलों में बस सेवा शुरू करने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

Trending