Connect with us

BIHAR

मुजफ्फरपुर से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 14-16 घंटे में से पहुँच सकेंगे दिल्ली

Published

on

अब उत्तर बिहार से भी दिल्ली एवं मुंबई के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी। पूर्व मध्य रेलवे में 10 वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन का प्रस्ताव बनाया गया है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं सोनपुर रेल मंडल के बरौनी एवं समस्तीपुर रेल मंडल के सहरसा से वंदे भारत एक्सप्रेस परिचालन की योजना है।

आपको बता दूं कि ये दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेंगी। उत्तर बिहार से सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रूप में वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्री 14-16 घंटे में उत्तर बिहार से दिल्ली पहुंच जाएंगे। फिलहाल, उत्तर बिहार से दिल्ली तक जाने में 18 से 20 घंटे का समय लगता है। इसके लिए रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण व मेटेनेंस के काम पर जोर दिया जा रहा है।

संकेतिक चित्र

वहीं रूट में आने वाले पुल-पुलियों की लाइन को भी अपग्रेड किया जा रहा है। वहीं सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव है। इसमें दो ट्रेनें उत्तर बिहार से दिल्ली व मुंबई के लिए है। इसके लिए सिंगल लाइन को डबल करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस में मेमू रैक का इस्तेमाल होगा। आपको बता दूं कि फिलहाल, मेमू रैक का उपयोग स्थानीय स्तर पर पैसेंजर ट्रेन के अलावा महानगरों में मेट्रो ट्रेनों में किया जाता है।

हालांकि मेमू रैक में अलग से इंजन की जरूरत नहीं होती है। इस ट्रेन में 3 जगहों पर ओएचई से बिजली आपूर्ति होती है। इससे होता यह है कि ट्रेन आसानी से अपना रफ्तार पकड़ लेती है। यह ट्रेन दोनों तरफ से चलती है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ समय में भारतीय रेलवे में मेमू रैक का अधिक से अधिक इस्तेमाल के लिए तैयारी की जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के लिए तैयारी किया जा रहा है। रेलवे की तरफ से मंजूरी मिलते ही वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन होने लगेगा।

Trending