Connect with us

BIHAR

जल्द शुरू होगा दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रूटों का किया निरीक्षण

Published

on

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विभिन्न निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। इस बीच उन्हें मीठापुर गोलंबर पर कर्मचारियों ने रेखाचित्र के माध्यम से मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क के निर्माण से संबंधीत विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में रफ्तार लाएं और निर्धारित समय में पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने करबिगहिया गोलंबर से सिपारा होते हुए महुली पहुंच कर NH-83 (पटना-गया-डोभी सड़क) निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया गया कि गया एक ऐतिहासिक स्थल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गया और पुनपुन में बड़ी संख्या में लोग पिंडदान करने आते हैं। मार्ग प्रशस्त हो जाने से राजधानी पटना से गया आवागमन काफी आसान हो जाएगा। साथ ही साथ पर्यटकों को भी सहुलियत होगी। ओर इस इलाके का भी तेजी से विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से समस्याओं की जानकारी ली और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने मसौढ़ी-पितमास- -नौबतपुर के रास्ते होते हुए दानापुर-बिहटा एलिवेटेड सड़क को बनाने की जानकारी हासिल की। तथा अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। कहा कि इस सड़क के विषय में रेलवे से बातचित हो गई है।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न स्थलों पर जाकर सड़कों के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हैं। इसी सिलसिले में यहां भी दौरा किया। हो रही दिक्कतों के बारे में जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव एवं बिहार राज्य पुल निर्माण निगम केअध्यक्ष पंकज कुमार पाल, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शराबबंदी के अध्ययन के लिए राजस्थान से आई टीम के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि मंगलवार को राजस्थान की टीम से मुलाकात हुई है। वे लोग बिहार में घूमकर पूर्ण शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन का अध्ययन करना चाहते हैं। पहले भी कई राज्यों से टीम आकर बिहार की शराबबंदी का अध्ययन किया है।

Trending