Connect with us

BIHAR

अब मुंगेर से बेगूसराय जाना होगा काफी आसान, मुंगेर रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन करेंगे नीतीश कुमार और नितिन गड़करी

Published

on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकर 11 फरवरी को मुंगेर रेल सह सड़क पुल का लोकार्पण करेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने दी। इस पुल पर परिचालन शुरू होने से मुंगेर एवं बेगूसराय के लोगों को डायरेक्ट लाभ मिलेगा। साथ ही खगड़िया, सहरसा, भागलपुर सहित अन्य जिले के लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। वहीं बेगूसराय से देवघर तक का सीधा संपर्क होगा।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया है कि, इस परियोजना में टोपो लैंड के मुआवजे का पेंच था। हालांकि राज्‍य सरकार ने निर्माण में टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान करने का निर्णय कर लिया जिसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण किया गया। साथ ही शेष काम जो बचा था उसे भी निश्चित समय में पूरा किया गया। राज्य सरकार इस पुल का एप्रोच निर्माण के लिए लगभग 57 करोड़ रुपया खर्च करेगी।

अब मुंगेर से बेगूसराय का रास्ता कभी आसान हो जायेगा। यह NH-31 से मिलेगी। वर्तमान समय में अभी राजेन्‍द्र सेतु को भारी वाहनों के परिचालन के लिए बंद किया गया है, जिस कारण वाहनों को मुंगेर से बेगूसराय जाने के लिए अधिक दूरी तय कर भागलपुर से नवगछिया होते हुए तब बेगूसराय जा रहा था। इस पुल से आवागमन शुरू होने से विक्रमशिला सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस पुल का शिलान्यास तत्‍कालीन प्रधानमंत्री स्‍व अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा 2003 में किया था।

Trending