Connect with us

BIHAR

UPSC मे बिहारियों का जलवा कायम, शुभम टॉपर सहित टॉप-10 मे तीन बिहारी शामिल

Published

on

UPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2020 का फाइनल रिजल्ट दे दिया है। इस वर्ष कुल 761 छात्रों का चयन किया गया है। UPSC के 2020 के परिणाम मे बिहार राज्य के छात्रो का वर्चस्व देखने को मिला है। बिहार राज्य के शुभम गुप्ता ने पूरे भारत देश भर मे पहला रैंक प्राप्त किया है। TOP 10 मे बिहार राज्य के कुल 3 छात्रो ने रिजल्ट में अपना स्थान बनाया है। प्रवीण कुमार ने इसमें 7वां स्थान प्राप्त किया है और सत्यम गांधी ने 10वां स्थान प्राप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार UPSC सिविल सेवा के परिणाम में पहला स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार बिहार राज्य के कटिहार के रहने वाले हैं। सातवाँ स्थान प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार बिहार राज्य के जमुई के हैं जबकि सत्यम गांधी बिहार के समस्तीपुर के हैं। UPSC के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार टॉप 25 में 12 लड़कियाँ ही है।

साथ ही अनिल, आशीष और ओमप्रकाश ने भी UPSC के परिणाम में अपना स्थान बनाया है। बिहार राज्य के किशनगंज के अनिल कुमार ने 45वां स्थान प्राप्त किया है, तो वहीं बिहार के पूर्णिया से अनिल मिश्रा को 52वां स्थान प्राप्त हुआ तो वहीं बेगूसराय के अनिल कुमार 226वां स्थान और पटना के ओम प्रकाश गुप्ता ने 339वां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही बता दें कि ओम प्रकाश गुप्ता ने BPSC के 64वीं के रिजल्ट में टॉप किया था।

पता हो कि UPSC हर वर्ष सिविल सेवा एग्जाम का आयोजन करता है। यह परीक्षा कुल तीन चरणों में संपन्न होती है जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू होता हैं। UPSC की परीक्षाओं के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित कई अन्य सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन होना होता हैं। प्राप्त स्थान के आधार पर ही अभ्यर्थियों का काडर का निर्णय लिया जाता है।

CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

परिणाम जारी होने के बाद बिहार राज्य के CM नीतीश कुमार ने टॉपर शुभम कुमार को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर शुभकामनाएं दी गई है।

Trending